अयोध्या: पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी साथ फरार 

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के मवई क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मवई क्षेत्र के परसिक पुरवा मजरे ताल गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। इस मामले में …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश में अयोध्या के मवई क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मवई क्षेत्र के परसिक पुरवा मजरे ताल गांव निवासी पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी है। इस मामले में महिला के पति ने नामजद प्रेमी दुर्गाप्रसाद के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रेमी के घर पर दबिश दी गयी है लेकिन अभी तक प्रेमी और महिला का कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने इस मामले में पड़ोस के गांव के एक युवक को पूछताछ के लिये हिरासत में भी लिया है। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार को घर के सभी लोग खेत में धान की फसल की निरवाही करने गये थे। इसी दौरान उनकी पत्नी एक लड़की और चार लड़कों को अकेला घर में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

बताया कि जब ये लोग खेत से वापस लौटे तो उनकी पत्नी घर से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो वह बेबस पति ने पुलिस के पास नामजद तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ महिला को भगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार होने पर गांवों के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने बताया कि महिला की एक लड़की ग्यारह वर्ष, एक लड़का उन्नीस, एक लड़का सात, एक लड़का पांच और एक लड़का तीन वर्ष का है। मवई थानाध्यक्ष आर.के. राणा ने बताया कि महिला की तलाश तेज कर दी गयी है। जगह-जगह गांव में छापे मारे जा रहे हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).