अयोध्या: दिव्यांगों में उपकरण वितरित कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के द्वारा बृहद स्तर पर दिव्यांगों को उपकरण व फल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय में दिव्यांगों को जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में उपकरण व जिले में 70 स्थानों के साथ सीएचसी व पीएचसी व गरीब बस्तियों पर फल वितरित किया गया। …

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के द्वारा बृहद स्तर पर दिव्यांगों को उपकरण व फल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यालय में दिव्यांगों को जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में उपकरण व जिले में 70 स्थानों के साथ सीएचसी व पीएचसी व गरीब बस्तियों पर फल वितरित किया गया। महानगर में 11 स्थानों पर फल तथा दूध का वितरण कार्यकताओं ने किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य व विचारों की तारीफ आज दुनिया के सभी देश कर रहे हैं। गरीबों तक शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए बिना भेदभाव के कार्य किया है। भारत के एक सशक्त नेतृत्व का प्रर्याय बन गया है जिसके आगे पूरा विश्व नतमस्तक है।

विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि विश्व के सभी देश कोरोना आपदा में केवल अपने विनाश को बचानें में शक्ति खर्च करते रहे। परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत इस आपदा से संघर्ष के साथ आत्मनिर्भरता के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। लाकडाउन में गरीबां को भरण पोषण एक चुनौती थी। परन्तु देश ने इस चुनौती को स्वीकार करने के साथ गरीबों की दिक्कतों को दूर भी किया।

पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में चार ट्राईसाईकिल, चार व्हील चेयर, 6 ब्लाईंड स्टिक, पांच कान की मशीन का वितरण करने के साथ पात्रों को चिन्हित किया गया जिन्हें बाद में उपलब्ध कराया जायेगा। रुदौली में विधायक रामचन्दर यादव के नेतृत्व में फल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें श्रवण दूबे व बविता सिंह मौजूद रही। सोहावल पीएचसी में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में फल वितरित किया गया। इस दौरान अरुण तिवारी मौजूद रहे।

बड़ा गांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू के नेतृत्व में फल वितरित किया गया। इस दौरान विनोद पाण्डेय मौजूद रहे। इसी प्रकार अमानीगंज में देवेन्द्र पाण्डेय, मवई में संदीप मिश्रा व अश्वनी समेत सीएचसी, पीएचसी व गरीब बस्तियों में दूध व फल का वितरण किया गया।

पार्टी कार्यालय में दिव्यांगों को उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक राममोहन भारती, महामंत्री राधेश्याम त्यागी, सुधीर सिंह मुन्ना, इन्द्रभान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अशोक वर्मा, सुरेश पाण्डेय, शिवकुमार यादव, घनश्याम पाण्डेय, अखण्ड सिंह डिम्पल, पंकज सिंह, अमर बहादुर सिंह मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).