अयोध्या: मं‍दिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को सौंपी चांदी की ईंट

अयोध्या, अमृत विचार। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे व गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री अतुल सिंह ने चांदी की ईंट सौंपी है। शनिवार की शाम रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को तीन किलो पांच सौ एक ग्राम की चांदी की ईंट …

अयोध्या, अमृत विचार। रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे व गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री अतुल सिंह ने चांदी की ईंट सौंपी है। शनिवार की शाम रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कार्यालय में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को तीन किलो पांच सौ एक ग्राम की चांदी की ईंट दी। इसके बाद उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन भी किया।

अयोध्या आने पर हिंदु युवा वाहिनी द्वारा सांसद व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी क्षमता व शक्ति का परिचय कराया है। कोरोना काल में भी आज भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास के पथ चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज को दिया जा रहा है। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व पूर्व विधायक अतुल सिंह ने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण से पूरे विश्व में रामराज्य की परिकल्पना को सम्बल मिलेगा।

इसी रामराज्य की परिकल्पना को केंद्र व प्रदेश सरकार साकार करने में लगी है। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार लाना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर नामित सभासद नगर पालिका परिषद कुशीनगर के ओम प्रकाश वर्मा, जिला संयोजक कुशीनगर चंद्र प्रकाश चमन, जिला सह संयोजक कुशीनगर शेष मणि गोड, अयोध्या के हियुवा के मंडल प्रभारी आशीष सिंह, जिला प्रभारी पवन मिश्रा, जिला संयोजक संजय सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिह, महानगर अध्यक्ष शम्भूनाथ जायसवाल, रत्नेश भरद्वाज, विनोद गिरि, अमित राव, दीपक पाण्डेय, सौरभ साहू, अंशुमान मिश्रा, शारदा सोनी, परशुराम यादव, विशाल वर्मा मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).