अयोध्या: सड़क हादसे में तीन कैटरिंग कर्मियों की मौत, एक घायल

अयोध्या, अमृत विचार। फैजाबाद अंबेडकरनगर मार्ग पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शन नगर स्थित यश पेपर मिल के पास हुए एक हादसे में कैटरिंग का काम करने वाले तीन कर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक कर्मी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि …

अयोध्या, अमृत विचार। फैजाबाद अंबेडकरनगर मार्ग पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शन नगर स्थित यश पेपर मिल के पास हुए एक हादसे में कैटरिंग का काम करने वाले तीन कर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक कर्मी घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

बताया गया कि सोमवार की शाम महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरायराशी गांव में एक तिलकोत्सव का आयोजन था। इस तिलकोत्सव के लिए रामू कैटरर्स को हायर किया गया था। रामू ने काम के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से मजदूरों को बुलाया था। काम संपन्न होने के बाद सोमवार की देर रात मजदूर अलग-अलग साधनों से वापस लौट रहे थे। कुछ मजदूर मोटरसाइकिल से फैजाबाद शहर की ओर आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 2:00 बजे फैजाबाद अंबेडकर नगर मार्ग पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के दर्शन नगर स्थित यश पेपर मिल के पास पारा खान गांव इलाके में बाइक सवार मजदूरों की किसी वाहन से टक्कर हो गई। खबर पर पहुंची एंबुलेंस में चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने 23 वर्षीय अजय कुमार निषाद पुत्र चंद्रभान निषाद निवासी अमारी पोस्ट रउआ लोहनपुर थाना महाराजगंज और 25 वर्षीय रूपल मौर्य पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश मोर्य निवासी बैसिंहपुर थाना पुराकलंदर को मृत घोषित कर दिया। जबकि 12 वर्षीय निर्मल पुत्र विमल निवासी बाराबंकी और 23 वर्षीय एक अन्य अज्ञात को उपचार के लिए भर्ती कर लिया। भर्ती कराए गए अज्ञात की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि 12 वर्षीय निर्मल का उपचार किया जा रहा है।

क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश राय ने बताया कि मामले की जानकारी पर एंबुलेंस मंगवा पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में तीन कैटरिंग कर्मियों की मौत हुई है जबकि एक किशोर का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। अयोध्या कोतवाली पुलिस को विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).