अयोध्या: मंडलायुक्त के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चार कर्मचारी, नोटिस जारी

अयोध्या। जन शिकायत की सुनवाई और समस्याओं के समयबद्ध निवारण को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से कराई जा रही औचक जांच के क्रम में बुधवार को मंडलायुक्त में सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के 4 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। …

अयोध्या। जन शिकायत की सुनवाई और समस्याओं के समयबद्ध निवारण को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से कराई जा रही औचक जांच के क्रम में बुधवार को मंडलायुक्त में सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के 4 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

जन शिकायतों और समस्याओं के निपटारे को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय से अपने कार्यालय आने और सरकारी कार्यों को निपटाने का आदेश दिया गया है। प्रदेश सरकार को लगातार शिकायत मिल रही थी कि कर्मचारी और अधिकारी समय से अपने कार्यालय नहीं पहुंचते और अक्सर अपनी कुर्सी से गायब रहते हैं।

इसको लेकर प्रदेश सरकार की ओर से मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हालात की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। इसी के तहत मंडलायुक्त और जिलाधिकारी की ओर से समय-समय पर सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

बुधवार को मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने जिला मुख्यालय स्थित सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनको विभाग में अभिलेखों और का ज्ञाता तारक रखाव अव्यवस्थित मिला साथ ही विभिन्न पटल पर तैनात कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

औचक निरीक्षण में सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक रीता रानी श्रीवास्तव व गंगाराम, शिविर सहायक स्टेनो अवधेश कुमार और वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार गैरहाजिर रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि सरकारी विभागों में लेटलतीफी और हीला हवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गैरहाजिर पाए गए कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और नोटिस जारी कर जवाब मांगने का निर्देश दिया गया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).