अयोध्या: कंटेनर में छिपाकर हो रही थी गोवंश की तस्करी, एक गिरफ्तार

अयोध्या। कानून व्यवस्था की आंखों में धूल झोंककर गोवंश की तस्करी की जा रही थी। एक कंटेनर में गोवंश को छिपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि सूचना के बाद तलाशी में मामला पकड़ में आ गया। पुलिस ने वाहन के साथ उसके चालक और वाहन में लदे 18 गोवंश बरामद किए। इसमें से एक …

अयोध्या। कानून व्यवस्था की आंखों में धूल झोंककर गोवंश की तस्करी की जा रही थी। एक कंटेनर में गोवंश को छिपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि सूचना के बाद तलाशी में मामला पकड़ में आ गया। पुलिस ने वाहन के साथ उसके चालक और वाहन में लदे 18 गोवंश बरामद किए। इसमें से एक गोवंश मृत पाया गया है। प्रकरण में पटरंगा थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करवा आरोपी का चालान किया है।

बताया गया कि गोवंश की एक खेप कंटेनर में छिपाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। लखनऊ, गोरखपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांच और तलाशी अभियान में जुटी पुलिस को इसकी भनक लग गई। हाईवे चौकी के पास पुलिस ने संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली तो उसमें 18 गोवंश मिले। जिसमें से एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कंटेनर के चालक को तत्काल हिरासत में ले लिया।

रविवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पटरंगा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक कंटेनर में 17 जीवित व एक मृत गोवंशीय पशु बरामद किया है। जिनको लखनऊ से बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने तत्काल कंटेनर के चालक इम्तेयाज अहमद निवासी बहलोलपुर थाना ढाका जनपद मोतीहारी प्रान्त बिहार को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि इस गोवंश की तस्करी में उसके अलावा उजैर राशिद निवासी -234/25 थवई टोला, जनपद-लखनऊ और राशिद निवासी अज्ञात भी संलिप्त है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रकरण में पुलिस ने तीनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है। पकड़े गए एक आरोपी का चालान किया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).