अयोध्या: करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

अयोध्या। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे गोसाईं मजरे कीन्हूपुर मे शनिवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद दोनों सगे भाईयों को आनन-फानन में ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर …

अयोध्या। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे गोसाईं मजरे कीन्हूपुर मे शनिवार सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद दोनों सगे भाईयों को आनन-फानन में ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। दोनों सगे भाइयों की आकस्मिक मौत से घर का चिराग बुझ गया। अपने माता पिता की आंखों के तारे अट्ठारह और 20 वर्षीय धीरज और 18 वर्षीय सूरज की मौत की खबर सुनकर परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसर गया।

चौकी इंचार्ज खंडासा ब्रह्मदत्त पांडेय व ग्रामीणों ने बताया कि सूरत में रह रहे पिता के घर आने पर शव के पोस्टमार्टम कराए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। सूचना के बाद पीड़ित पिता सूरत से घर के लिए रवाना हो गया हैं। खंडासा थाना क्षेत्र के कीन्हूपुर गांव के पूरे गोसाई का पुरवा निवासी उमाशंकर गोस्वामी के 2 पुत्र व एक पुत्री है। उमाशंकर गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर दोनों बच्चे और पत्नी व पुत्री रह रहे थे। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार 24 जुलाई को प्रातः 7 बजे धीरज और सूरज धान की फसल की सिंचाई के लिए अपनी बगल कि ग्राम पंचायत बोडेपुर में स्थित ट्यूबेल पर गए थे।

जहां विद्युत करंट लगने से दोनों भाई झुलस गए जबकि कुछ ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणाधीन मकान में बिजली का तार जोड़ते समय घटना घटित हुई है। ग्रामीण जब तक पूरे मामले को समझ पाते और इकट्ठा होते हैं तब तक उनमें से एक ने दम तोड़ दिया था लेकिन फिर भी ग्रामीण दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने  दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दोनों भाइयों की मौत हो जाने से यह नहीं स्पष्ट हो सका कि वह विद्युत करंट की चपेट में कैसे आए। शव गांव में पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया और लोग चीखने चिल्लाने लगे।

मृतक धीरज जहां 20 वर्ष का था वही उसका छोटा भाई सूरज 18 वर्ष का बताया गया है दोनों भाइयों में बहुत ही आपसी प्रेम था ग्रामीणों का कहना था कि दोनों भाई बहुत ही मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे । उमाशंकर गोस्वामी गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं दोनों भाइयों का शव गांव में रखा हुआ है और पिता के आने की प्रतीक्षा है जबकि धीरज और सूरज की मां व बहन कुछ भी बोलने की स्थिति में दिखाई नहीं पड़ीं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता के आने पर पोस्टमार्टम कराए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।
कंदई कला चौकी के प्रभारी ब्रह्मदत्त पांडे घटनास्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पिता के आने के बाद ही शव के पोस्टमार्टम के विषय में फैसला लिया जाएगा।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).