अयोध्या: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन घायल बदमाश गिरफ्तार, एक फरार

अयोध्या। अयोध्या जनपद केमवई थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हुआ है। मुठभेड़ मवई थाना अंतर्गत में बघेड़ी के जंगल के पास हुई। पुलिस व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली है …

अयोध्या। अयोध्या जनपद केमवई थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए हैं, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही भी घायल हुआ है। मुठभेड़ मवई थाना अंतर्गत में बघेड़ी के जंगल के पास हुई। पुलिस व स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली है कि गैर जनपद के बदमाश बिना नंबर की कार से मवई से बाबा बाजार मार्ग पर जा रहे है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव व स्वाट टीम प्रभारी रतन शर्मा की टीम ने कार सवार बदमाशों को रोका। बदमाशों ने कार से भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया।

निरोजपुर जंगल के पास बदमाश कार छोड़कर पैदल जंगल की तरफ पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर तीन बदमाशों के पैरों में गोली मारी। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश भागने में सफल हो गया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि बदमाश सिराज खान निवासी खैराबाद थाना खैराबाद जनपद सीतापुर, रियाज खान व आमिर खान निवासी तंबौर थाना तंबौर जनपद सीतापुर मुठभेड़ में घायल हुए। इस दौरान कांस्टेबल सुनील कुमार घायल हुए हैं। बदमाश कासिम निवासी भादवा थाना मनगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया।

बदमाश इसरार निवासी सुनाया थाना काकोरी जनपद लखनऊ मौके से भागने में सफल रहा। बदमाशों के पास से एक अदद 32 बोर पिस्टल, दो अदद 12 बोर तमंचा , एक अदद 315 बोर तमंचा व एक अदद टाटा जेस्ट सफेद रंग की बिना नंबर की कार बरामद हुई। बरामद कार के अंदर चार अदद सरिया दो पेचकस दो टूटी नंबर प्लेट यूपी 32 एचएक्स 0842 बरामद हुई। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि फरार बदमाश इसरार पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें लगी है, जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी होगी। गिरफ्तार बदमाशों ने नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली इलाके में 20 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो ये बदमाश पेशेवर निकले। लखीमपुर, प्रयागराज व लखनऊ जनपद में कई वारदातों को अंजाम दे चुके है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).