Ballia Murder Case: युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज 

चितबड़ागांव कस्बे में रविवार शाम हुई वारदात, पेट में चाकू लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बलिया के चितबड़ागांव में पैसों के लेन-देन के विवाद में 28 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।

बलियाः उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के चितबड़ागांव कस्बे में पैसे के लेन-देन को लेकर 28 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक के मोहल्ले में रहने वाले दो सगे भाइयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) अक्षय कुमार ने बताया कि दो सगे भाइयों आकाश और बॉबी ने पैसे के लेन-देन को लेकर रविवार शाम आकाश (28) के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चितबड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को नरही स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया के सदर अस्पताल भिजवाया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतक के पिता सलमू की शिकायत पर आकाश और बॉबी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई है। 

यह भी पढ़ेंः Kanpur Fire Accident: कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग, 15 साल के किशोर समेत दो की मौत; 8 लोगों का रेस्क्यू

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.