बाराबंकी: सिरौलीगौसपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के स्वागत को लेकर हुई बैठक

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। जिले में आगामी 17 सितम्बर को मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही किसान-नौजवान पटेल यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा। बता दें कि ये जानकारी बरदरी में स्वागत की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने …

सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। जिले में आगामी 17 सितम्बर को मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही किसान-नौजवान पटेल यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत होगा।

बता दें कि ये जानकारी बरदरी में स्वागत की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा है। राकेश कुमार वर्मा ने आगे कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में चल रही खेत, खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा का स्वागत कार्यकर्ताओं की ओर से किया जाएगा। हर जनपद में इस यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत हो रहा है।

रामनगर विधानसभा की इसमें समुचित भागेदारी होगी। साथ ही जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने अपने सम्बोधन में कहां कि किसान-नौजवान पटेल यात्रा के स्वागत में विधानसभा जैदपुर के लोग भी बढ़-चढ़कर भाग लेगें। बैठक में मुख्य रूप से सुहेल प्रधान कटका, गंगा प्रसाद, अनमोल प्रधान, विधायक प्रतिनिधि रिजवान संजय, निशार मेहदी प्रधान आदि लोग उपस्थित थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).