बाराबंकी: सरयू नदी के जलस्तर में आई कमी, घर लौटने लगे बाढ़ पीड़ित

बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर रविवार की सुबह तेजी घट गया। जिसके बाद तराई क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस ली। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोग बांध के सहारे घर वापसी करने लगे हैं। हालांकि प्रशासन अभी भी अलर्ट मोड पर है। सभी को लंच पैकेट वितरण तहसील प्रशासन करा रहा है। लोगों …

बाराबंकी। सरयू नदी का जलस्तर रविवार की सुबह तेजी घट गया। जिसके बाद तराई क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस ली। ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोग बांध के सहारे घर वापसी करने लगे हैं। हालांकि प्रशासन अभी भी अलर्ट मोड पर है। सभी को लंच पैकेट वितरण तहसील प्रशासन करा रहा है। लोगों को भूखा ना रहने देना के लिए सभी ग्राम प्रधानों को दोपहर में तहरी और शाम को पूरी सब्जी का वितरण प्रत्येक गांव में कराने का निर्देश दिया गया है। जिसके बाद सभी प्रधान अपनी अपनी ग्राम पंचायत में लोगों को खाने की समुचित व्यवस्था करा रहे हैं।

उधर सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटना शुरू कर दिया है कई जगह पर कटान की आशंका तेज हो गई है सनावा गांव के करीब एक धान के खेत में नदी तेजी से कटान करना शुरू भी कर दिया है जैसे-जैसे नदी का जलस्तर कम होता जाएगा वैसे नदी कटान तेज कर दी जाएगी कटान रोकने को लेकर के विभागीय अधिकारी की मुस्तैदी भी यहां पर नहीं है। शनिवार को सीडीओ एकता सिंह के सिरौलीगौसपुर निरीक्षण के बाद अलीनगर रानीमाउ तटबंध पर मोबाइल टॉयलेट स्टीमर व बैट्री नाव से लगाई गई है।और तहसील के सभी लेखपालो की ड्यूटी बाढ़ पर लगाई गई है।

दरियाबाद के विधायक सतीश चंद शर्मा ने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ प्रभावित गांव भैरवकोल सरायसुर्जन आदि गांव का निरीक्षण किया और सभी बाढ़ पीड़ित लोगों का हालचाल जाना और फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की बात कही। उनके साथ शिकायत नगर के चेयरमैन जगदीश प्रकाश गुप्ता सत्यम बाजपेई स्वतंत्र सिंह विनोद सिंह आदि लोग थे। इस संबंध में उप जिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि सभी बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट का वितरण कराया जा रहा है नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है कि अगले एक-दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).