बाराबंकी: PHC के चिकित्सकों के सहारे चल रहा CHC

हैदरगढ़/बाराबंकी, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पर डॉक्टरों की कमी के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सकों के सहारे OPD का संचालन किया जा रहा है। जिसके चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा सुविधा प्रभावित हो रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथम सन्दर्भन इकाई पर वर्तमान समय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ शुक्ला के अलावा डॉ. प्रियंक श्रीवास्तव, डॉ. उमंग वर्मा, डॉ. विश्वनाथ मधेशिया के अलावा महिला चिकित्सक डॉ. मोनिका की तैनाती है।

इनके बावजूद पिछले तीन दिनों से विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात डॉ. जयशंकर पांडे, डॉ. मोहम्मद आरिफ एवं आज मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थलवारा पर तैनात डॉ. राकेश वर्मा के ड्यूटी OPD और इमरजेंसी के लिए लगाई गई है। इस संबंध में वार्ता करने पर अधीक्षक डॉ. सौरभ शुक्ला ने बताया कि सर्जन डॉक्टर उमंग वर्मा को लगातार तीन दिन OPD और इमरजेंसी करने की वजह से ऑफ दिया गया है। इसके अलावा डॉ.विश्वनाथ मधेशिया छुट्टी पर तथा महिला चिकित्सक डॉ. मोनिका मेडिकल पर चल रही हैं। जिसके चलते अन्य चिकित्सकों की सेवाएं लेनी पड़ रही हैं।

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.