बाराबंकी: सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

हैदरगढ़, बाराबंकी। थाना सुबेहा क्षेत्र के टिकरहुआं गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय रायबरेली में चल रहा था। गुरूवार की देर शाम इलाज के दौरान हृदयागति रूकने से उनकी मौत हो गई। सुबेहा क्षेत्र के मेंहदिया मजरे टिकरहुआं गांव निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र …

हैदरगढ़, बाराबंकी। थाना सुबेहा क्षेत्र के टिकरहुआं गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष राजेन्द्र यादव सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय रायबरेली में चल रहा था। गुरूवार की देर शाम इलाज के दौरान हृदयागति रूकने से उनकी मौत हो गई।

सुबेहा क्षेत्र के मेंहदिया मजरे टिकरहुआं गांव निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र जगजीवन यादव भारतीय जनता पार्टी में भाजपा बूथ अध्यक्ष के पद रहकर पार्टी का कार्य करते थे। गुरूवार को वह किसी कार्य से आर्यावर्त ग्रमाीण बैंक शाखा चौबीसी गये हुये थे और अपना काम निपटाकर घर वापस आ रहे थे। अभी वह हजारीगंज जनपद अमेठी मोड़ पर पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार राजेन्द्र यादव की बाइक में टक्कर मारते हुये भाग निकला। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गये।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस कर्मियों ने घायल राजेन्द्र को 108 की मदद से सीएचसी सिंहपुर जनपद अमेठी में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद डाक्टरों ने हालत ज्यादा गंभीर देखते हुऐ प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).