Barabanki News: बधाई के रुपयों को लेकर विवाद, चलती ट्रेन से किन्नर को दिया धक्का; गुरु पर 20 हजार छीनने का आरोप

बाराबंकी के रामनगर में सधन्नापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई घटना, घायल विष्णु को रेलवे पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया; पीड़ित ने गुरु मुन्नी पर लगाया आरोप, पुलिस कर रही जांच

Barabanki News: रामनगर में बधाई के रुपयों को लेकर विवाद में किन्नर को चलती ट्रेन से धक्का देने का आरोप। घायल विष्णु ने गुरु पर 20 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी।

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार: ट्रेन में बधाई मांगने के दौरान पैसों के विवाद में एक किन्नर को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल किन्नर ने अपनी गुरु पर 20 हजार रुपये छीनने और ट्रेन से धक्का देने का आरोप लगाया है। रेलवे क्रॉसिंग के पास घायल अवस्था में मिले किन्नर को रेलवे पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

आरा निवासी किन्नर विष्णु ने बताया कि वह अपनी गुरु मुन्नी के साथ ट्रेन में बधाई मांग रहा था। इसी दौरान ट्रेन रामनगर थाना क्षेत्र के सधन्नापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तो कथित तौर पर उसकी गुरु ने उससे 20 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। ट्रेन से गिरने के कारण विष्णु घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर भिजवाया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः UP PCS Transfer: 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, यूपी में विकास प्राधिकरणों से लेकर नगर निगमों तक फेरबदल

About The Author: Muskan Dixit

मुस्कान दीक्षित वर्तमान में 'अमृत विचार' में बतौर रिपोर्टर/एंकर कार्यरत हैं. उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग, वीडियो एंकरिंग, न्यूज राइटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन का अनुभव है. वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, स्पोर्ट और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से M.A. Journalism (2023) की डिग्री पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण iNEXT (बरेली) और IND24 (भोपाल) में कार्य किया. उन्होंने TV27 न्यूज़, सच एक्सप्रेस और ग्राउंड रिपोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का भी अनुभव है.