बाराबंकी : कलम-दवात की पूजा कर कायस्थ समाज ने मनाई चित्रगुप्त जयंती

मंदिरों में हवन-पूजन और आरती, शहर से फतेहपुर तक निकली शोभायात्रा

• बाराबंकी जिले में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दवात, खाता-बही और लेखन सामग्री का विधिवत पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के धनोखर स्थित चक्रतीर्थ सरोवर के भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष हवन-पूजन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, साथ ही जिले भर में भव्य शोभायात्राएं भी निकाली गईं।

बाराबंकी, अमृत विचार : भगवान चित्रगुप्त की जयंती बुधवार को जिले भर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कायस्थ समाज के लोगों ने कलम-दवात, खाता-बही और लेखन सामग्री का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिरों में हवन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्राएं भी निकाली गईं। शहर के धनोखर स्थित चक्रतीर्थ सरोवर के भगवान चित्रगुप्त मंदिर में हवन-पूजन और आरती हुई। 

वहीं गुलरिया गार्दा स्थित प्राचीन चित्रगुप्त महादेव मंदिर में मंदिर सेवा समिति की ओर से कलम-दवात पूजन आयोजित किया गया। इसमें जिले भर से पहुंचे कायस्थ समाज के लोगों का संचालक निखिल निगम ने स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता टैक्स बार आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज भगवान चित्रगुप्त को अपना आराध्य मानता है। इसी परंपरा के तहत प्रतिवर्ष कलम-दवात और बहीखातों की पूजा की जाती है। समिति संयोजक डॉ. नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त के धार्मिक महत्व और उनके द्वारा जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने की मान्यता पर प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम में दिलीप श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, ओम प्रकाश निगम, मनमीत श्रीवास्तव, विकास राज, हरिशंकर निगम, विष्णु श्रीवास्तव, गणेश प्रसाद, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, अर्चित निगम, सर्वेश निगम, विनय श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, रामचंद्र निगम, आंशू श्रीवास्तव, शिव कुमार निगम, आकाश निगम, डॉ. प्रकाश और देवेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। उधर, नगर पंचायत फतेहपुर के पचघरा स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर में भी पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

यह भी पढ़ें:- Jagdeep Dhankhar : पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह की सैर के दौरान बिगड़ी तबियत, एम्स में कराया गया भर्ती

About The Author: Virendra Pandey

वीरेंद्र कुमार पाण्डेय वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। वर्तमान में वह AmritVichar.com में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
पत्रकारिता और कानून, दोनों विषयों की गहरी समझ के कारण उनकी रिपोर्टिंग सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय मानी जाती है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अपराध, प्रशासन तथा न्यायालय से जुड़े गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की है। AmritVichar.com से पहले वह स्वतंत्र भारत, 4पीएम और ईटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।