बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार की चौथी बेटी की जान बच गई।
मृतकों की पहचान गांधी नगर, कोतवाली नगर निवासी 39 वर्षीय किरण देवी पाल, उनकी जुड़वा बेटियों 7 वर्षीय कनिष्का और अनुष्का तथा 5 वर्षीय बेटी काव्या के रूप में हुई है। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति राम तेजपाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह मूल रूप से बहराइच जिले का रहने वाला है।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं, पुलिस कर रही जांच
परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया हादसे के वक्त अपने पिता के साथ बाजार गई हुई थी, जिसके चलते उसकी जान बच गई।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:-UP SIR : 1.27 करोड़ वोटरों पर मचा घमासान! CM योगी ने BJP को दिया बड़ा टास्क, 17 नवंबर से चलेगा अभियान