बरेली: नोएडा, दिल्ली और राजस्थान के खाते पुलिस ने कराए फ्रीज

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। नाइजीरियन ठग की निशानदेही पर पुलिस ने चार राज्यों में बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। उन खातों की डिटेल निकाली जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने नाइजीरियन ठग के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली है। इससे उसके संपर्क के लोगों से जल्द पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने आरोपी …

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। नाइजीरियन ठग की निशानदेही पर पुलिस ने चार राज्यों में बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। उन खातों की डिटेल निकाली जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने नाइजीरियन ठग के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली है। इससे उसके संपर्क के लोगों से जल्द पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे रिमांड में लेकर उससे पूछताछ करेगी।

बुधवार को फरीदपुर के भूरे खां की गौटिया में दबिश देकर पुलिस ने नाइजीरियन ठग रॉबर्ट को गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली में द्वारका में रह रहा था। वह भूरे खां की गौटिया निवासी मेहंदी हसन और अरवाज से अपने 80 लाख रुपये लेने आया था। पुलिस ने रॉबर्ट से पूछताछ की तो पता चला की वह 2011 से साइबर ठगी से जुडे अपराध करता आ रहा है।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नोएडा, दिल्ली और राजस्थान में खुले चार बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। उन खातों की पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही रॉबर्ट के मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसके मैसेज और ईमेल की जांच की जा रही है। रॉबर्ट दिल्ली में किन नंबरों पर ज्यादा बात करता था। उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। अब पुलिस उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उससे रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी।

पिन बदलने से बिगड़ गया खेल
मेहंदी और अरवाज दोनों ने खाता खोलकर रॉबर्ट को एटीएम दे दिए थे। वह अपने हिसाब से पैसे निकाल रहा था। लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों ने पिन बदल लिए और रॉबर्ट रुपये नहीं निकाल सका। इसके बाद वह बेचैन हो गया और अपने रुपये लेने फरीदपुर आ गया।

आईबी के साथ अन्य एजेंसियों की नजर
इस तरह से नाइजीरियन बिना वीजा और पासपोर्ट के देश में रह रहे है और साइबर अपराध की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे है और सुरक्षा एजेंसिया अंजान है। इस बात को लेकर खुफिया विभाग के लोगों ने भी उससे पूछताछ की है।

मेहंदी हसन की आईडी पर हरपाल का खाता
पुलिस ने जांच में पाया कि मेहंदी हसन ने जब रॉबर्ट से मुलाकात की थी तो उसने अपना नाम हरपाल बताया था। इसके बाद उसने हरपाल नाम से ही अपना खाता भी खोला था। बाद में रॉबर्ट को पता चला की हरपाल ही मेहंदी हसन है।

पुलिस ने चार एकाउंट को फ्रीज किया है। उनकी डीटेल निकाली जा रही है। इसके साथ ही नाइजीरियन ठग को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).