बरेली: सिरौली के केसरपुर में दो पक्षों में पथराव, दो महिलाओं को घसीट-घसीटकर मारा, नाली में जा गिरी

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दो पक्षों में मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ पुरुष दो महिलाओं को घसीट-घसीटकर मारते हुए नजर आ रहे है। उनको इतना मारा गया है कि दोनों बेसुद होकर नाली में जा गिरी। इसके बाद पथराव शुरू हो गया है। मामले में …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में दो पक्षों में मारपीट और पथराव का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ पुरुष दो महिलाओं को घसीट-घसीटकर मारते हुए नजर आ रहे है। उनको इतना मारा गया है कि दोनों बेसुद होकर नाली में जा गिरी। इसके बाद पथराव शुरू हो गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो कुछ दिनों पुराना है, उस समय दोनों पक्षों का 151 में चालान कर दिया था। हैरत की बात है कि इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को केवल चालान करके ही छोड़ दिया। अब जब वीडियो वायरल हुआ तो मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है।

लात घूंसों से महिलाओं को पीटा गया
दरअसल, सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव में असलम और कद्देशा के बीच छत की नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। दोनों के मकान ग्राम समाज में बने है। बताया जा रहा है कि कद्देशा ने अपने मकान की केवल नीव लगाकर छोड़ दी थी। जबकि असलम ने अपना मकान बना लिया था। असलम के मकान का पानी बरसात में कद्देशा की खाली जगह से होकर जाता था। जब कद्देशा अपने मकान में दरवाजा लगने लगा तो असलम के परिजनों ने कहा कि वह उनके पानी को निकलने के लिए जगह छोड़े। मगर कद्देशा जगह छोड़ने को तैयार नहीं था। इस मामले में दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। बाद में पथराव भी शुरू हो गया। कद्देशा के परिजनों ने असलम की परिवार की महिलाओं को लात घूंसों से पीटा। अब इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

करीब दो-तीन महीनें पुराना बताया जा रहा है वीडियो
पुलिस की माने तो यह वीडियो करीब दो से तीन महीनें पुराना है। उस वक्त इस मामले में पुलिस ने इनका 151 में चालान कर दिया था। उस वक्त मामला पूरी तरह से शांत हो गया। अब जब दोबारा से इनका वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा कट गया। पुलिस अब आनन फानन में दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया था कि दोनों पक्षों की मारपीट के बाद उस वक्त 151 में चालान किया गया था। अब मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े-

कोविड-19: अल्फा स्वरूप से ज्यादा तेजी से फैलेगा डेल्टा, मरीज घर में नहीं अस्पताल में…

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).