बरेली: चैन पुलिंग की वजह से दो ट्रेने लेट, एक में यात्री की तबियत खराब होने से किया गया डॉक्टर अटेंड

बरेली, अमृत विचार। शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों में चैन पुलिंग हुई। एक ट्रेन में यात्री की तबियत खराब होने से डॉक्टर को बुलाया गया। जिसकी वजह से तीनों ही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ देर देरी से रवाना हुई। आरपीएफ ने चेन पुलिंग …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों में चैन पुलिंग हुई। एक ट्रेन में यात्री की तबियत खराब होने से डॉक्टर को बुलाया गया। जिसकी वजह से तीनों ही ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कुछ देर देरी से रवाना हुई। आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने वाले आरोपियों की तलाश की मगर वह पकड़ में नहीं आ सके।

प्रयागराज से मुरादाबाद जा रहे युवक की ट्रेन में तबियत हुई खराब
दरअसल, शनिवार रात नौचंदी एक्सप्रेस में प्रयागराज से संदीप कुमार (55) मुरादाबाद जाने के लिए ट्रेन में चढ़े। उनका आरक्षण ट्रेन के ए1 कोच के सीट नंबर छह पर था। प्रयागराज के कुछ दूर निकलने के बाद उनकी तबियत अचानक से खराब होने लगी। उन्हें उल्टी और दस्त शुरू हो गए। पहले तो उन्होंने खुद को संभालने की कोशिश की मगर जब तबियत ज्यादा बिगड़ती नजर आई तो उन्होंने टीटीई से संपर्क किया। इसके बाद तत्काल कंट्रोल को सूचना दी गई। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले ही यहां पर डॉक्टर को बुला लिया गया। संदीप को दवा दी गई, इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

चेन पुलिंग होने से दो मिनट अतिरिक्त रुकी ट्रेन
रविवार सुबह मालदा टाउन से नई दिल्ली को जाने वाली (4003) स्पेशल ट्रेन जंक्शन पर अपने निर्धारित समय से पहुंची। मगर ट्रेन में जब यात्री चढ़ने से छूट गए तो किसी ने चैन पुलिंग कर दी। इसके बाद ट्रेन और दो मिनट रुकने के बाद रवाना हुई। ठीक इसी तरह से डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ को जाने वाली अवध असम (05909) स्पेशल ट्रेन में भी यात्रियों के छूटने की वजह से चैन पुलिंग की गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन में एक परिवार की कुछ महिलाएं ट्रेन में चढ़ने से छूट गई थी। तो परिजनों ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद ट्रेन का ठहराव और दो मिनट अतिरिक्त हुआ।

यह भी पढ़े-

बरेली: बारिश ने दिलाई लोगों को राहत, अभी दो दिनों तक तापमान गिरा रहने की उम्मीद

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).