बरेली: मेडिकल स्टोर संचालाकों को लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने दवा व्यापारियों के साथ बैठक की, जिसमें बाल संरक्षण आयोग की गाइडलाइन के बारे में दवा व्यापारियों को बताया गया। औषधि निरीक्षक ने दवा व्यापारियों को एच-1 और शेड्यूल एक्स दवाओं की बिक्री संबंधित और छह महीने के अंदर सभी दवा की दुकानों में सीसीटीवी लगाए …

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने दवा व्यापारियों के साथ बैठक की, जिसमें बाल संरक्षण आयोग की गाइडलाइन के बारे में दवा व्यापारियों को बताया गया। औषधि निरीक्षक ने दवा व्यापारियों को एच-1 और शेड्यूल एक्स दवाओं की बिक्री संबंधित और छह महीने के अंदर सभी दवा की दुकानों में सीसीटीवी लगाए जाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें एच-1 और शेड्यूल एक्स दवाओं को बिना डाक्टरी पर्चे के नहीं दिए जाने के सख्त निर्देश हैं। तो वहीं नाबालिग बच्चों को यह दवाएं पर्चे पर नहीं दी जा सकती हैं। खुले आम इन दवाओं की बिक्री पर नकेल कसने और दवा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बैठक का आयोजन किया । जिसमें उन्होनें दवा व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि छोटे बच्चों को यह दवाएं बिल्कुल न दें। अगर उसके पास पर्चा है तो भी यह दवाएं देने के बजाए कोई मजबूरी होने पर उनके परिवार से संपर्क करें।

बाल संरक्षण आयोग की इन गाइडलाइन्स को दुकानों पर भी चस्पा करने के निर्देश दिए गए। दवा व्यापारियों से कहा कि वह छह महीनें के अंदर अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि आवश्यक्ता पड़ने पर बाद में फुटेज को देखा जा सके। इसके अलावा दवाओं को रिकार्ड दुरूस्त करने को कहा गया। औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई थी बाल संरक्षण आयोग की जो भी गाइडलाइंस हैं उनका सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस दौरान महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी, महामंत्री चंद्र भूषण गुप्ता, सतीश सेठी, किशोर कुमार, महेंद्र खटवानी, राकेश नरूला, सुधीर सेठी, मुनीश प्रजापति, बृजेश श्रीवास्तव, मोहित पांडेय, रवि गुप्त आदि दवा व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).