बरेली: व्यापार और उद्योग से राष्ट्र का विकास संभव- राजेंद्र गुप्ता

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तैयार रोड मैप से व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी व्यापारिक स्तिथि सुधरेगी। शासन तक उनकी बातें पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा क्योंकि व्यापार और उद्योग से ही राष्ट्र का विकास संभव है। यह बातें शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में …

बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तैयार रोड मैप से व्यापारियों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी व्यापारिक स्तिथि सुधरेगी। शासन तक उनकी बातें पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा क्योंकि व्यापार और उद्योग से ही राष्ट्र का विकास संभव है। यह बातें शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में वृंदावन धाम के श्रीकृष्ण आश्रम में आठ सिंतबर को संपन्न हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय चुनाव में तीसरी बार प्रांतीय महामंत्री बने राजेंद्र गुप्ता ने कहीं। इस दौरान नवनिर्वाचित अन्य व्यापारियों का भी सम्मान किया गया।

राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन से पांच हजार व्यापारिक इकाईयां जुड़ी हैं। यानी ढाई हजार करोड़ व्यपारियों के संगठन को पूरी तरीके से समर्थन है। रोड मैप प्रस्तुत करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम में अब तक 107 चीजों में सुधार हुआ, लेकिन व्यापारियों का शोषण आज भी जारी है। उदाहरण के तौर पर कहा अधिकारी दुकान से मिठाई का सैंपल ले जाते हैं। यह सैंपल कई बार समय पर नहीं भेजा जाता या लैब पहुंचने में देर होने पर नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरता।

ऐसी स्थिति में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं हो इसलिए उनके हित में प्रत्येक जनपद में लैब स्थापित करने की मांग सीएम के समक्ष रखी जाएगी ताकि तत्काल लिए गए सैंपलों की जांच उसी दिन हो जाए। हॉलमार्किंग पर कहा कि व्यापारी सिर्फ यूनिक आईडी का विरोध कर रहे हैं। संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा जीएसटी काउंसिल की 40 बैठक हो चुकी हैं। जिसमें 200 से अधिक संशोधन हुए फिर भी कई विसंगतियां हैं। जिसको लेकर शीघ्र ही वित्त मंत्री से मुलाकात की जाएगी। संजीव चांदना ने कहा कोरोना काल में 17 व्यापारियों की जान गई है।

व्यापारिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत व्यापरी को 10 लाख और छोटे व्यापारी को ढाई लाख रुपये मिले यह मुद्दा प्रमुखता से रखा जाएगा। अनुज गुप्ता ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को हम पैसे देते हैं, हम सरकार का खजाना भरते हैं। इसलिए सरकार से मांग है व्यापार और उद्योग को गति दे। औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध कराएं। इस मौके पर दुर्गेश खटवानी, विनोद गुप्ता, अंजनी गुप्ता, अनुज पांडे, मनोहर सब्बरवाल, गुलशन सब्बरवाल व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).