बरेली: ट्रायल खत्म, अब नेशनल खेलेंगे अधिकारी-कर्मचारी

बरेली, अमृत विचार। खेल विभाग की ओर से राज्य कर्मचारियों और सिविल सर्विस के अधिकारियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल मंगलवार को पूरा हो गया। ट्रायल में 70 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया जिनमें करीब 40 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिनकी सूची लखनऊ भेजी जाएगी। वहां …

बरेली, अमृत विचार। खेल विभाग की ओर से राज्य कर्मचारियों और सिविल सर्विस के अधिकारियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए ट्रायल मंगलवार को पूरा हो गया। ट्रायल में 70 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया जिनमें करीब 40 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिनकी सूची लखनऊ भेजी जाएगी। वहां से खिलाड़ियों के नामों की घोषणा होगी। ये खिलाड़ी अब नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों में खेल के प्रति रुचि पैदा हो, इसके लिए खेल विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष ट्रायल कराया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण 2020 में इन खिलाड़ियों का ट्रायल नहीं हो पाया था। इस साल जिलास्तर और मंडल स्तर पर चयन के बाद खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय ट्रायल मंगलवार को हुआ। इसके अलावा 17 खेलों के लिए प्रदेश के कई शहरों में ट्रायल हुए जिनमें से एथलेटिक्स का ट्रायल बरेली में लिया गया। सोमवार को प्रदेश के सभी मंडलों से एथलेटिक्स के खिलाड़ी बरेली स्पोर्टस स्टेडियम में पहुंच गए। सबसे पहले खिलाड़ियों का फिजिकल ट्रायल लिया गया। कुछ खिलाड़ी मंगलवार को ट्रायल में हिस्सा लेने पहुंचे।

सुबह 9 बजे इन खिलाड़ियों को फिजिकल ट्रायल लिया गया। उसके बाद खेलों के ट्रायल शुरू कराया गया जिसमें 10 किमी. दौड़, 5 किमी. दौड़, 1500 मीटर दौड़, 1000 मीटर दौड़, 500 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 300, 200, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट थ्रो, डिस्कस थ्रो, ज्वेलिन थ्रो आदि एथलेटिक्स खेल के ट्रायल में अलग-अलग वर्ग के 74 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदेश स्तर एथलेटिक्स के करीब 40 खिलाड़ियों को चयन किया गया है।

इन खिलाड़ियों को हुआ चयन

मैं आबकारी विभाग में हूं। लंबी कूद, शॉट पुट और ज्वेलिन में ट्रायल में हिस्सा ले रहा हूं। लंबी कूद में 40 से 50 आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा हूं। अब नेशनल के लिए और अभ्यास करूंगा जिससे मेडल जीत सकूं। -प्रेम प्रकाश

मैं सिंचाई विभाग में हूं और मैं 100 और 400 मीटर दौड़ में भाग ले रहा हूं। मैं 2016 से ट्रायल में भाग ले रहा हूं। एक बार में मुझे नेशनल में कांस्य पदक भी मिल चुका है। 50 से 60 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रहा है। -सरबजीत यादव

मैं स्वास्थय विभाग में हूं और मैं डिस्कस थ्रो, ज्वेलिन थ्रो में भाग ले रहा हूं। 4 बार नेशनल भी खेल चुका हूं। 40 से अधिक आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान रहा हूं। -गौरव राय

मैं आबकारी विभाग में हूं और शॉट पुट थ्रो में भाग ले रही हूं। 5 बार ट्रायल में भाग ले चुकी हूं। नेशनल एक स्थान से पदक चूक गया। 35 से 45 आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान पर रही हूं। -सरिता

मैं राजकीय महिला इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हूं और 100 मीटर दौड़, शॉटपुट थ्रो और डिस्कस थ्रो मे हिस्सा लिया जिसमें शॉटपुट थ्रो और लंबी कूद में प्रथम स्थान रहा है। -अर्चना राजूपत

एथलेटिक्स में 74 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। खिलाड़ियों के प्रर्दशन और ट्रायल के मानक के अनुसार खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम में चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों की सूची लखनऊ भेज दी गई है। वहां से ही खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की जाएगी।– जितेन्द्र यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ीधिकारी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).