बरेली: साढ़े चार साल पूरे होने पर भाजपा जारी करेगी रिपोर्ट कार्ड

बरेली, अमृत विचार। राज्य सरकार के 19 सितंबर को साढ़े चार साल पूरे हो रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में सभी जिलों में भाजपा रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। इसमें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी होगी। इस रिपोर्ट के साथ कार्यकर्ताओं को जिला, तहसील और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए …

बरेली, अमृत विचार। राज्य सरकार के 19 सितंबर को साढ़े चार साल पूरे हो रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में सभी जिलों में भाजपा रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। इसमें सरकार की उपलब्धियों की जानकारी होगी। इस रिपोर्ट के साथ कार्यकर्ताओं को जिला, तहसील और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर रिपोर्ट कार्ड जारी करने के लिए संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री या संगठन के जिला प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

हाल ही में लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला में सभी जिलों के भाजपा के संगठनात्मक जिलों के मीडिया प्रभारी, महानगर मीडिया प्रभारियों को बुलाकर उच्च पदाधिकारियों ने मीडिया मैनेजमेंट के गुर सिखाए। उसी में राज्य सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को लेकर आमजन के बीच जाने के गुर भी सिखाए गए। कार्यशाला में प्रतिभाग कर लौटे पदाधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सेवाएं देने के लिए कहा गया है।

भाजपा सेवा ही समर्पण अभियान के रूप में मनाएगी मोदी का जन्मदिन
भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण अभियान चलाने की रणनीति बनायी है। भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष डा केएम अरोड़ा के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने बताया कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर लगेगा।

जिसमें 71 यूनिट रक्त युवा मोर्चा एकत्र करेगी। महिला मोर्चा 71 महिलाओं को कोरोना काल की गई सेवाओं के लिए सम्मानित करेगी। पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर 4 बजे कार्यक्रम होगा। 19 सितंबर को चिकित्सा प्रकोष्ठ स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर रामजानकी मंदिर निकट धर्मकांटा प्रेमनगर में लगाएगी। 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रमों का संयोजक महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना को बनाया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).