बरेली: दो साल बाद दर्ज की सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित ने सुभाषनगर थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों तक के चक्कर लगाए लेकिन लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सुभाषनगर …

बरेली, अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित ने सुभाषनगर थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों तक के चक्कर लगाए लेकिन लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि वह 10 अक्टूबर 2019 की शाम घर पर अकेली थी। रात में 8 बजे के लगभग मोहल्ले के रहने वाले सगे भाई चंदन और अज्जू उनके घर में घुस आए। अज्जू ने उसके गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। फिर चंदन ने भी उसकी आबरू लूटी।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन न तो थाने में उसकी सुनी गई और न ही पुलिस अधिकारियों ने उसकी बात को गंभीरता से लिया। लगभग दो साल बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गुरुवार रात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).