बरेली: भारत बंद को लेकर जिलेभर में प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

बरेली, अमृत विचार। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद बुलाया है। भारत बंद को लेकर जिलेभर में तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया। देहात एरिया में किसान संगठनों ने बाजार बंद कराने के भी प्रयास किया। मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज और बहेड़ी में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को …

बरेली, अमृत विचार। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद बुलाया है। भारत बंद को लेकर जिलेभर में तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया। देहात एरिया में किसान संगठनों ने बाजार बंद कराने के भी प्रयास किया। मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, नवाबगंज और बहेड़ी में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को जोरदार विरोध किया।

जिला मुख्यालय पर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में किसान संगठनों से जुड़े लोग एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना देकर पुतला दहन करने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कई प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद की गयी है। कलेक्ट्रेट और कमिश्नरी में पीएसी तैनात है।

मीरगंज के नेशनल हाईवे स्थित सिंधौली चौराहे पर ट्रेक्टर-ट्रालियों से आए किसानों ने जाम कर दिया। वहां किसानों ने अल्लाहुअकबर और हर-हर महादेव के नारे लगाएं। वहां एसडीएम कमलेश कुमार, थाना प्रभारी दयाशंकर व पुलिस फोर्स मौजूद है। मौके पर पीएसी की गाड़ी भी मौजूद है।

फतेहगंज पूर्वी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के बराबर में भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन चल रहा है। भारत बंद के समर्थन में किसान यूनियन के कार्यकर्ता भारी तादाद में मौजूद है। एसडीएम फरीदपुर कुमार धर्मेंद्र, क्षेत्राधिकारी फरीदपुर राजकुमार मिश्रा ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को समझाया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को एसडीएम के सामने रखा और ज्ञापन सौंपा।

 

बहेड़ी में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में भारत बंद का मिला-जुला असर देखा जा रहा है। भाकियू,तराई किसान संघ तथा सपा के कार्यकर्ताओं संग बंद को सफल बनाने निकले लोग आग्रह कर दुकानें भी बंद करा रहे हैं। सम्मान में दुकानदार शटर गिरा देते और उनके आगे बढ़ते ही कई दुकानों के शटर फिर खुल गये। नगर के एक खास क्षेत्र में बंद का भरपूर असर देखने को मिला।

यह भी पढ़े-

भारत बंद: सिंघु बॉर्डर पर किसान की मौत, पुलिस ने कहा- हार्ट अटैक आया

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).