बरेली: पशु तस्करों ने की होमगार्ड को कुचलने की कोशिश, घायल

आँवला, भमोरा, अमृत विचार। बुलट सवार होमगार्ड को पशुतस्करों ने पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। हादसे के बाद आरोपी वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने पथराव करके एक को पकड़ लिया। जबकि दो तस्कर भाग निकले। पुलिस पूछताछ करने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में जुट …

आँवला, भमोरा, अमृत विचार। बुलट सवार होमगार्ड को पशुतस्करों ने पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। हादसे के बाद आरोपी वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने पथराव करके एक को पकड़ लिया। जबकि दो तस्कर भाग निकले। पुलिस पूछताछ करने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं होमगार्ड को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है।

सैदपुर कन्नी भोलापुर निवासी संजीव गुप्ता होमगार्ड में हैं। उनकी ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भमोरा में लगी है। शनिवार को दोपहर करीब 1.30 बजे संजीव दोपहर में खाना खाने के लिए बुलट बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बरेली बदायूं रोड पर खेड़ा मढ़ी के पास एक पिकअप तेज गति से आ रही थी।

होमगार्ड को देखकर पशु तस्करों ने पिकअप की गति तेज कर दी। इसके बाद बुलट को टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी पिकअप छोड़कर भागने लगे। तभी आसपास मौजूद लोगों ने पथराव कर दिया। इससे घबराकर एक तस्कर रुक गया जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बदायूं के अलापुर कस्बे से पशुओं को लेकर बरेली जा रहा था। रास्ते में होमगार्ड को देखकर वह और उसके साथी डर गए और पिकअप की गति बढ़ा दी।

इसके बाद होमगार्ड की बाइक उनके वाहन के सामने आ गई और हादसा हो गया। पुलिस आरोपी से उसके दो अन्य साथियों के सबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं होमगार्ड को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).