बरेली: 20 लाख नौजवानों को रोजगार देकर कर्ज भी पूरा माफ करेंगे

मीरगंज/बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद गुरुवार रात मीरगंज पहुंचे। उनके साथ राशिद अल्वी, सतीश शर्मा, तौकीर आलम भी पहुंचे हैं। बरेली आगमन पर यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 29 अक्टूबर की सुबह यात्रा अलखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर …

मीरगंज/बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद गुरुवार रात मीरगंज पहुंचे। उनके साथ राशिद अल्वी, सतीश शर्मा, तौकीर आलम भी पहुंचे हैं। बरेली आगमन पर यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 29 अक्टूबर की सुबह यात्रा अलखनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर आला हजरत की दरगाह जाएगी। शुक्रवार की सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के बाद जनसभा को संबोधित कर यात्रा बदायूं की ओर रवाना होगी।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बाराबंकी से प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत कर चुनावी शंखनाद किया है। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जा रही है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर को कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी की अगुवाई में प्रतिज्ञा यात्रा बरेली पहुंची। जहां पर मीरगंज में चेयरमैन इल्यास अंसारी ने सभा का आयोजन किया।

इस मौके पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को घिनौना प्रदेश बना दिया है। कांग्रेस 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर चुनाव में उतारेगी। महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। लुभावनी घोषणाएं करते हुए कहा कि जो महिलाएं किसानों के परिवार से जुड़ी हैं उन्हें 2500 रुपये धान गेहूं के लिए देंगे। बिजली बिल हाफ करेंगे। कोरोना के समय के बिजली बिल माफ करेंगे। 20 लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा और पूरा कर्ज माफ हो जाएगा।

मैं गंगा के किनारे से आता हूं, कुछ लोग स्नान करते हैं तो उनसे पूछा कि आप क्यों आये हैं तो बताया कि हम पाक होने आए हैं। गंगा से मुस्लिम भी पाक होता है। तौकीर आलम ने कहा कि कोरोना काल में कितने लोगों की नौकरियां चली गयीं, कितने लोग खत्म हो गए। सरकार बनने के बाद कांग्रेस की तरफ से 25 हजार रुपए प्रति परिवार को दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र भगेल ने कहा कि गुजरात एक झूठ है फरेब है, रेत के मॉडल पर बना है गुजरात। जो दिखाया जाता है वो वास्तविक नहीं होता है। कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा ने किसी को नहीं छोड़ा। गुजरात में आठवीं का बच्चा बिना इम्तिहान के पास हो जाता है। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में फोरलेन सीतापुर तक के लिए 2000 करोड़ स्वीकृत हो गए लेकिन कार्य नहीं हुआ।

सलमान ख़ुर्शीद ने यहां तक कहा कि बरेली का हवाई अड्डा कांग्रेस ने स्वीकृत कराया था। भाजपा को इसे बनाने में 7 साल लगे। शौचालय की योजना भी कांग्रेस सरकार की थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, जिला प्रभारी जितेन्द्र कश्यप, कूलभूषण त्रिपाठी, ओमवीर यादव, प्रवक्ता राज शर्मा समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).