बरेली: युवती का आरोप, अपहरण करके जबरदस्ती करा रहे थे धर्म परिवर्तन, कमरे में बंद करके हर दिन करते थे रेप

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश मामला सामने आया है। आरोप है कि जब  मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। कई बार पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मामले …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश मामला सामने आया है। आरोप है कि जब  मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। कई बार पुलिस से शिकायत करने के बाद भी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वर्ष 2020 में मथुरा में परिवार के साथ रहने गई थी पीड़िता
एफआईआर के मुताबिक कैंट थाने के दर्जिया मोहल्ला की रहने वाली है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह वर्ष 2020, जून माह में अपने परिवार के साथ राजस्थान के भिवाड़ी अलवर में काम करने के लिए चली गई थी। जिस में वह अपने परिवार के साथ रहती थी, उसी मकान में मथुरा का दिनेश नाम का युवक रहता था। आरोप है कि दिनेश उसके साथ छेड़खानी करता था। मगर कुछ दिन बाद ही दिनेश ने अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के बाहर से उसका अपहरण करके ले गया। साथ ही उसके परिजनों को यह धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो उसनी दूसरी बेटी को भी उठवा लेंगे।

अपहरण कर किया रेप, धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव
पीड़िता का आरोप है कि अपहरण करने के बाद दिनेश उसे अपने पैतृक निवास ले गया। मगर वहां पर दिनेश के पिता पप्पू, मां बीना और भाई गौरव ने जबरदस्ती पीड़िता का धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। उससे मंदिर में ले जाकर जबरदस्ती पूजा-पाठ कराने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो सभी ने उसे साथ मारपीट की। इसके बाद वह उसे फिर से राजस्थान के अलवर लेकर पहुंचे और डरा धमकाकर उसका रेप करते रहे।

धर्म परिवर्तन किया तो हमे मिलेंगे पांच लाख
एफआईआर के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दिनेश और उसके परिवार वालों ने उस पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। कहते थे कि यदि वह धर्म परिवर्तन करेगी तो एक संगठन उन्हें पांच लाख रुपए देख। एफआईआर के मुताबिक युवती किसी तरह से वहां से भागकर अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी कैंट पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी। मगर जब किसी ने नहीं सुनी तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़े-

बरेली: महिला सिपाही ने नवाबगंज थाने में दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).