बरेली में भीषण हादसा: लखनऊ से देहरादून जा रही रोडवेज बस डंपर से टकराई, करीब 30 यात्री घायल, कई की हालत नाजुक

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार सुबह डिवाडर से टकराई बस के यात्रियों की हाल में सुधार नहीं हुआ। तब तक शनिवार सुबह एक और भीषण हादसा हो गया। लखनऊ से देहरादून जा रही रोडवेज की बस बरेली के झुमका चौराहे के पास खड़े एक डंपर में जा घुसी। हादसे में करीब …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार सुबह डिवाडर से टकराई बस के यात्रियों की हाल में सुधार नहीं हुआ। तब तक शनिवार सुबह एक और भीषण हादसा हो गया। लखनऊ से देहरादून जा रही रोडवेज की बस बरेली के झुमका चौराहे के पास खड़े एक डंपर में जा घुसी। हादसे में करीब 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल मंी भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां पर कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोहरे में दिखाई नहीं दिया डंपर
दरअसल, शनिवार सुबह करीब 2 बजे लखनऊ से केसरबाग डिपो की यूपी 33 एटी 5455 नंबर की बस देहरादून के लिए रवाना हुई। बस सुबह करीब 7 बजे बरेली होते हुए देहरादून के लिए जा रही थी। इसी बीच झुमका तिराहे से कुछ दूरी पहले सड़क निर्माण में बजरी ले जाने वाला डंपर खड़ा था। बताया जा रहा है कि कोहरा होने की वजह से चालक डंपर को देख नहीं सका और बस की रफ्तार तेज होने की वजह से बस डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को भी गंभीर चोटे लगी है। फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

हादासा होते ही मच गई चीख-पुकार
बस के डंपर में भिड़ते यात्री तेजी से एक-दूसरे के ऊपर गिरे। किसी के सिर में चोट लगी तो कई के दांत टूट गए। पूरी बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। किसी तरह यात्रियों ने पुलिस को फोन किया। आनन फानन में सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल एंबुलेंस को फोन किया गया। एंबुलेंस से सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

कोलकाता: पुलिस ने चंद घंटों में अपहृत व्यवसायी को कराया मुक्त, आठ अपहृता गिरफ्तार

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).