बरेली: आंवला में मालगाड़ी हुई ड्रेल, एक डिब्बा पटरियों से उतरा, पेट्रोल से भरे हुए थे डिब्बे

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के आंवला स्टेशन पर पेट्रोल से भरी मालगाड़ी का डिरेलमेंट हुआ है। एक डिब्बा पटरियों से उतर गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन आंवला स्टेशन से डिपो में रही थी। गनीमत रही कि डिब्बा पटरियों से उतरने के बाद पलटा नहीं, वरना बड़ा हादासा हो सकता …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के आंवला स्टेशन पर पेट्रोल से भरी मालगाड़ी का डिरेलमेंट हुआ है। एक डिब्बा पटरियों से उतर गया। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन आंवला स्टेशन से डिपो में रही थी। गनीमत रही कि डिब्बा पटरियों से उतरने के बाद पलटा नहीं, वरना बड़ा हादासा हो सकता था। अचानक हुए डिरेलमेंट से पूरे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।

पहिया अचानक से हो गया जाम
आंवला स्टेशन अधीक्षक केके गुप्ता की माने तो पेट्रोल से भरी मालगाड़ी गुरुवार को दोपहर करीब 1:00 बजे आंवला स्टेशन पहुंची। यह ट्रेन पटियाला से आई थी। डिपो के अंदर जाते वक्त अचानक से उसका एक पहिया पटरियों से उतर गया। पहिया उतरने के पीछे टेक्निकल समस्या बताई जा रही है।

उधर, रेलवे सूत्रों का कहना है कि अचानक से ट्रेन का पहिया जाम हो गया। जिसकी वजह से वह पटरियों से उतर गया और करीब 20 से 25 मीटर तक रगड़ता हुआ गया। चूकिं ट्रेन की स्पीड हल्की थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया।

आरपीएफ बोली- खाली थी ट्रेन, स्टेशन अधीक्षक बोले भरी थी
मामले में आरपीएफ और स्टेशन अधीक्षक दोनों के बयान अगल-अलग है। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन शिशौदिया का कहना है कि मालगाड़ी उस वक्त डिरेल हुई जब वह डिपो से पेट्रोल खाली करके बाहर आ रही थी। मगर इसी मामले में आंवला स्टेशन अधीक्षक केके गुप्ता का कहना है कि डिपो के अंदर जाते वक्त मालगाड़ी का डिरेलमेंट हुआ। उसमें पेट्रेल भरा हुआ था।

हादसे के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप
मालगाड़ी के डिरेलमेंट की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में किसी तरह से मालगाड़ी के डिब्बे को पटरियों पर वापस किया गया। हांलाकि हादसे की जांच भी की जा रही है।

इसे भी पढ़े-

बरेली: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ा कंटेनर, चालक की मौत, सूचना पर परिवार में कोहराम

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).