बरेली: प्रवर्तन दल ने राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स उतारकर किए जब्त

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की सूरत बिगाड़ रहे खास कर राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स पूरे शहर में पट गए हैं। नगर निगम की टीम एक ओर इन होर्डिंग्स को हटाती है तो एक-दो दिन में फिर से नए होर्डिंग्स लग जाते हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब अगर किसी राजनीतिक …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की सूरत बिगाड़ रहे खास कर राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स पूरे शहर में पट गए हैं। नगर निगम की टीम एक ओर इन होर्डिंग्स को हटाती है तो एक-दो दिन में फिर से नए होर्डिंग्स लग जाते हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब अगर किसी राजनीतिक दल के अवैध होर्डिंग्स लगे मिले तो संबंधित पदाधिकारियों व नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भी नगर निगम की टीम ने सेटेलाइट चौराहा सहित कई जगहों पर अवैध होर्डिंग्स को हटाते हुए उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की।

चुनाव नजदीक आते ही शहर में अवैध होर्डिंग्स ने शहर की सूरते हाल खराब कर दिया है। नगर निगम की टीम ने इधर कई बार इन होर्डिंग्स को हटाने का अभियान तो चलाया लेकिन बार-बार होर्डिंग्स लग जाते हैं। आगे चुनाव का माहौल और भी गर्म होगा तो जाहिर है कि ये शहर की यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। कई चौराहों व सड़कों पर नीचे बड़े होर्डिंग्स लगा दिए गए हैं कि उससे हादसे का खतरा भी बना हुआ है।

अतिक्रमण प्रभारी ललतेश कुमार सक्सेना के निर्देश पर जयपाल सिंह पटेल ने प्रर्वदल दल के दस्ते के साथ सोमवार को अभियान चलाकर सेटेलाइट से शहामतगंज के बीच बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स हटाए और करीब दो ट्रॉली माल जब्त किया। इसी क्रम में टीम ने पटेल चौक से शहामतगंज तक, सेटेलाइट से तीन सौ बेड हॉस्पिटल सहित कई और जगहों पर अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई की।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).