बरेली: नगर निगम ने सील के किए दो और मिल्क बूथ पार्लर

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को अनुबंध खत्म होने के बाद भी संचालित दो मिल्क बूथ पार्लर को सील किया। एक दिन पहले पहले पटेल चौक स्थित एक मिल्क बूथ को सील किया गया था। इन बूथों का संचालन करने वालों ने कई बार नोटिस देने के बावजूद भी बकाया किराए …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को अनुबंध खत्म होने के बाद भी संचालित दो मिल्क बूथ पार्लर को सील किया। एक दिन पहले पहले पटेल चौक स्थित एक मिल्क बूथ को सील किया गया था। इन बूथों का संचालन करने वालों ने कई बार नोटिस देने के बावजूद भी बकाया किराए का भुगतान नहीं किया था।

नगर निगम बोर्ड ने मिल्क बूथ खोलने की योजना वर्ष 2013 में बनाई थी। नगर निगम को पांच स्थानों पर मिल्क बूथ देने थे। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति ने बूथ वाली जमीन का चयन किया और डीएम के सर्किल रेट के हिसाब से जगह देने की मंजूरी नगर निगम की कार्यकारिणी ने दी थी। 2015 में पांच मिल्क बूथों का अनुबंध नगर निगम ने किया। इन बूथों का अनुबंध 2020 में ही समाप्त हो गया।

बूथ संचालकों ने इसका किराया तक नगर निगम में जमा नहीं किया। नगर निगम की कार्यकारिणी के सदस्यों ने इस मामले को उठाया था। शुक्रवार को नगर निगम ने घंटाघर व सेटेलाइट स्थित बूथ पर सीलिंग की कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बूथ के संचालकों को पहले ही नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी वो खुले हुए थे। उन्हें सील किया गया है। एक दिन पहले पटेल चौक पर स्थित मिल्क बूथ को सील करने की कार्रवाई की जा चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).