बरेली: लाखों का टैक्स बकाया होने पर कमल टाकीज को किया सील

बरेली, अमृत विचार। कर की वसूली न हो पाने से खराब आर्थिक स्थिति से परेशान नगर निगम प्रशासन ने वित्तीय साल के अंतिम दौर में पहुंचते ही सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को नगर निगम के टैक्स विभाग ने सबसे पहले एक सिनेमाघर संचालक के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की है। सिनेमा हॉल पर करीब …

बरेली, अमृत विचार। कर की वसूली न हो पाने से खराब आर्थिक स्थिति से परेशान नगर निगम प्रशासन ने वित्तीय साल के अंतिम दौर में पहुंचते ही सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को नगर निगम के टैक्स विभाग ने सबसे पहले एक सिनेमाघर संचालक के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की है। सिनेमा हॉल पर करीब 45 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। बाकी बड़े बकायेदारों को भी नोटिस जारी कर सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अब नियमित तौर से जारी रहेगा।

यह वित्तीय साल धीरे-धीरे अंतिम दौर में पहुंच चुका है लेकिन नगर निगम प्रशासन को अभी बड़ा राजस्व टैक्स के तौर पर वसूल करना है। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना ने बताया कि सोमवार को टीम के साथ सिविल लाइंस स्थित कमल टाकीज पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। टाकीज पर 45.16 लाख से अधिक का टैक्स बकाया था। कई बार सूचना देने के बाद भी बकाया टैक्स जमा नहीं किया गया है। टाकीज के बाहर व्यावसायिक भवन पर सील लगाई गई है। इसके अलावा अन्य बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर बकाया टैक्स का भुगतान करने के लिए कहा गया है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि टैक्स विभाग की टीमें बनाई गई हैं जो वसूली के लिए अभियान चला रही हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).