बरेली: शादी में अड़चन बने परिवार वाले तो प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान

अमृत विचार, बरेली। फरीदपुर के गांव बाहमपुर में एक प्रेमी युगल ने अपने अपने घरों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 2 साल से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 महीने पहले जब इसका घरवालों को पता चला तो अंतर जाति होने की वजह से परिवार वालों ने उन पर बंदिशे लगा दी। …

अमृत विचार, बरेली। फरीदपुर के गांव बाहमपुर में एक प्रेमी युगल ने अपने अपने घरों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 2 साल से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 महीने पहले जब इसका घरवालों को पता चला तो अंतर जाति होने की वजह से परिवार वालों ने उन पर बंदिशे लगा दी। जिसके बाद शनिवार को प्रेमी जोड़े ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

थाना भुता के ग्राम बाहमपुर निवासी किरण (21) पुत्री धर्मपाल का अपने पड़ोसी अर्जुन (22) पुत्र छोटे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। किरण जाटव थी अर्जुन कुर्मी। करीब दो साल पहले अर्जुन व उसका परिवार किरण के पड़ोस में मकान बनवाकर बसा था। वैसे अर्जुन का परिवार गांव बीरमपुर का रहने वाला है। किरण और अर्जुन के घर की छत मिली हुई। अक्सर दोनों छत पर मिला करते थे। एक साल पहले किरण के रिश्ते की बात कहीं और चल रही थी। किरण ने शादी करने से इनकार कर दिया था। दूसरी जगह शादी की बात कहने पर जान देने की बात कही थी। इस पर घरवालों को शक हुआ। इधर, अर्जुन कुछ दिन से एक बेकरी में काम कर रहा था। संभवतः दोनों घर से भागने की योजना बना रहे थे।

करीब तीन माह पहले किरण औऱ अर्जुन को घरवालों ने साथ देख लिया तो उनके मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। किरण का घर से निकलना बंद कर दिया। इससे प्रेमी युगल परेशान था। दोनों एक दूसरे से शादी के लिए परिवार वालों से जिद करते रहे लेकिन वे लोग माने नहीं। इस पर शनिवार को एक-दूसरे से फोन पर बात करने के बाद दोनों ने जहर खा लिया जिससे किरण की घर में तथा अर्जुन की बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भुता थाना इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दक्षिण से चल रही गर्म हवाओं ने पारा पहुंचाया 42 डिग्री

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).