बरेली: खेत में बिजली के टूटे पड़े तार को हटाते वक्त शख्स को लगा करंट, मौके पर मौत

बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। खेत पर शौच करने जाते वक्त रास्ते के खेत में टूटे पड़े तार को हटाते वक्त एक शख्स को करंट लग गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शख्स की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के …

बरेली/मीरगंज, अमृत विचार। खेत पर शौच करने जाते वक्त रास्ते के खेत में टूटे पड़े तार को हटाते वक्त एक शख्स को करंट लग गया और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शख्स की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के पुत्र की ओर से गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

बता दें घटना सोमवार सुबह पौने आठ बजे की है। गांव जाम निवासी ओमकार यादव सुबह के पौने आठ बजे के करीब अपने खेत पर शौच करने हेतु जा रहे थे। तभी रास्ते में टूटे पड़े तार को किसी के कहने पर हटाने लगे जिससे अचानक उनके करंट लग गया और बुरी तरह से झुलस कर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पुत्र सोनू का आरोप है कि उसके पिता ओमकार सिंह यादव सुबह के समय अपने खेत पर जा रहे थे तभी रास्ते में एक बिजली का तार पड़ा हुआ था। जिसके पास अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे तीन ग्रामीणों ने उसके पिता ओमकार यादव को रोक कर कहा कि हमने लाइन कटवा दी है और टूटे पड़े तार हटा कर दूसरे स्थान पर रख दो। जिस पर उन्होंने तार को उठाकर दूसरी जगह रखना चाहा तो इसी दौरान उनके करंट लग गया और वह झुलसने लगे।

वहीं उसका यह भी आरोप है कि ट्रैक्टर चालक दिनेश व उसके दोनों भाई उसके पिता को करंट से झुलसते देख वहां से भाग गए। वहीं चिंगारी उठते देख आस पास के खेतों पर काम कर रहे लोगों ने उसे सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो वह बुरी तरह से झुलसे हुए जमीन पर पड़े मिले। मृतक के पुत्र ने बताया कि विपक्षी लोगों ने पुरानी रंजिश मानते हुए उसके पिता से तार हटाने को कहा था। जब तार छुआ तो मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से वह अपने पिता को लेकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस भी सूचना करने पर अस्पताल पहुंच गई और पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। थाना पुलिस को गांव के ही तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। बता दें मृतक अपने पीछे दो लड़के और तीन लड़कियां छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: सिद्धू मूसेवाला को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए लंगर का आयोजन

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).