बरेली: बाढ़ आपदा में रामगंगा से प्रभावित होते हैं 73 गांव, बाढ़ चौकियां हुईं तैयार, अलर्ट

बरेली, अमृत विचार। मानसून की बारिश शुरू हो गई है। पिछली बार रामगंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ आपदा से निपटने के लिए इस बार बाढ़ राहत योजना तैयार कर ली गई है। जलस्तर बढ़ने पर नदी के किनारे ग्रामों को चिह्नित कर बाढ़ रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के …

बरेली, अमृत विचार। मानसून की बारिश शुरू हो गई है। पिछली बार रामगंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण आई बाढ़ आपदा से निपटने के लिए इस बार बाढ़ राहत योजना तैयार कर ली गई है। जलस्तर बढ़ने पर नदी के किनारे ग्रामों को चिह्नित कर बाढ़ रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

सिंचाई विभाग के सूत्रों के मुताबिक बाढ़ की स्थिति में रामगंगा नदी से तहसील तहत 73 गांव प्रभावित होते हैं। इन गांवों का कृषि क्षेत्रफल भी बुरी तरह प्रभावित होता है। इस बार राहत योजना के अनुसार रामगंगा नदी के बढ़ते जल स्तर पर 24 घंटे निगरानी के लिए जल स्तर मापक यंत्र सुचारू कर दिया गया है। बाढ़ चौकियां तैयार करा दी गई हैं। इसके अलावा मुख्य रूप से जिला मुख्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी तैयार करा दिया गया है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए शरणालय चिंहि्त
बाढ़ आपदा के दौरान लोगों को अस्थाई रूप से ठहराने व खान-पान की व्यवस्था के साथ कुल 69 शरणालय चिन्हित किए गए हैं। इस बार सदर क्षेत्र में कुल पांच बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। जिनके प्रभारी राजस्व निरीक्षण व खंड विकास अधिकारी बनाए गए हैं। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक कुल आठ नाव व एक मोटरबोट भी तैनात की जाएंगी। बाढ़ आपदा के दौरान सुरक्षा के तौर पर गोताखोरों को भी अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।

बाढ़ को लेकर राहत योजना तैयार कर ली गई है। मौसम विभाग की सूचना व नदियों के जल स्तर को देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। आपदा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करा दिया गया है।- राजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड, बरेली

ये भी पढ़ें- बरेली: पुल बनाने को लेकर मंडलायुक्त से मिला अधिवक्ता परिषद, कही ये बात…

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).