बरेली: घर में घुसकर सियार ने किया महिला पर जानलेवा हमला, दहशत में लोग

बरेली, अमृत विचार। बारिश में शहर से लेकर देहात तक जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। शहर की कॉलोनियों में रात में जंगली जानवरों का झुंड निकल पड़ता है और लोगों पर जानलेवा हमला कर रहा है। इस पर वन विभाग की टीम कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है। जिससे लोग …

बरेली, अमृत विचार। बारिश में शहर से लेकर देहात तक जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता नजर आ रहा है। शहर की कॉलोनियों में रात में जंगली जानवरों का झुंड निकल पड़ता है और लोगों पर जानलेवा हमला कर रहा है। इस पर वन विभाग की टीम कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है। जिससे लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे।

बरेली के थाना आंवला के गांव फरीदपुर में 40 वर्षीय सोमवती के पति मिही लाल ने बताया कि गुरुवार सुबह पत्नी घर में सो रही थी। तभी अचानक सियार घर में घुस आया और अचानक से उसने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जब उनकी पत्नी चीखी-चिल्लाई तो परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से सियार को भगाया और घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल सोमवती को आंवला सीएससी सेंटर भेजा। जहां महिला की हालत ज्यादा सीरियस होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सोमवती की हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि शहर में आवारा कुत्तों का भी झुंड बढ़ता जा रहा है। जिस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कुत्तों को पकड़ने का एक अभियान चलाया है। जिसमें कुत्तों को पकड़कर नगर निगम की टीम उनकी नसबंदी कर उनको छोड़ा जा रहा है। जिससे शहर में कुत्तों की आबादी ज्यादा ना बढें।


वहीँ, आवारा कुत्ते कई बार लोगों के ऊपर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। जिस पर नगर निगम की टीम ने सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर नगर निगम के कर्मचारी द्वारा टीम को गठित किया गया और अभियान चलाया गया। बरेली के बड़े बाजार स्थित नगर निगम की टीम के कर्मचारियों ने बताया कि सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कर उनको छोड़ा जा रहा है। जिससे शहर में कुत्तों की आबादी ना बढें और लोगों पर हमला न कर सके।

ये भी पढ़ें : बरेली: इस कॉलोनी में दिखा सियार का आतंक, आधा दर्जन लोगों को किया घायल, वन विभाग को दी सूचना

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).