बरेली : थाना सुभाष नगर में दबंगों ने युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, मचा हड़कंप

बरेली, अमृत विचार। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के वीर भट्टी में दबंगों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। थाना सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, …

बरेली, अमृत विचार। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के वीर भट्टी में दबंगों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। थाना सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना सुभाष नगर क्षेत्र की वीट भट्टी मोहल्ले में रहने वाले 40 वर्षीय विजय लाल पुत्र शंकरलाल का पड़ोस में ही रहने वाले युवकों से विवाद चल रहा है। आज सुबह लगभग 10:00 के समय वह घर से ड्यूटी जा रहे थे इस बीच वीर भट्टी रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनको गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसके बाद विजय लाल के भाई अनिल लाल ने तुरंत ही परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। अनिल लाल रामपुर गार्डन में हलवाई का काम करते हैं। गोलीकांड की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल विजय को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामले में रिपोर्ट दर्ज
जिन आरोपी युवकों ने विजय पर फायरिंग की है उनके खिलाफ थाना क्षेत्र में कई सारे मामले दर्ज हैं। हालांकि, कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी अभी तक वह लोग गिरफ्तार नहीं हुए और खुलेआम घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने निकाली तिंरगा यात्रा

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).