बरेली: तीन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापा, गड़बड़ी मिली

बरेली,अमृत विचार। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर गड़बड़ी हो रही है। प्रवासियों को अस्थाई कार्ड बनाकर राशन बांटने में कोटेदार आनाकानी कर रहे हैं। घटतौली के बीच यूनिट कम करके राशन देने आदि की शिकायतें शासन पहुंची हैं। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं रसद के विशेष सचिव ओपी वर्मा ने फरीदपुर …

बरेली,अमृत विचार। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर गड़बड़ी हो रही है। प्रवासियों को अस्थाई कार्ड बनाकर राशन बांटने में कोटेदार आनाकानी कर रहे हैं। घटतौली के बीच यूनिट कम करके राशन देने आदि की शिकायतें शासन पहुंची हैं। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य एवं रसद के विशेष सचिव ओपी वर्मा ने फरीदपुर क्षेत्र की तीन सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों पर कई तरह की गड़बड़ियां मिलीं। एक दुकान पर जून माह का राशन ही नहीं बंटा मिला तो एक अन्य दुकान पर न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता मिला और न सेनेटाइजर व साबुन। यहां स्टॉक में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।

विशेष सचिव ओपी वर्मा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां जिला आपूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी समेत एक अन्य महिला अधिकारी से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। इसके बाद विशेष सचिव फरीदपुर चले गए। विशेष सचिव ने बताया कि फरीदपुर के मेवापट्टी गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चेक की। यहां पर 17 प्रवासियों के राशनकार्ड जारी किए गए थे इनकों 49 यूनिट खाद्यान्न दिया गया था। इस दुकान पर 510 नियमित कार्ड हैं, 5 जून तक यहां केवल 212 राशनकार्ड धारकों को राशन बांटा गया था। मिथलेश कुमार नोडल अधिकारी तैनात मिले।

प्रधान ने बताया कि एक राशनकार्ड गलत बना है। सुशीला देवी पत्नी स्व. रामकुमार जाटव का। विशेष सचिव ने डीएसओ को इसकी जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद विशेष सचिव फरीदपुर के शिवपुरी गांव में कमलेश कुमारी के कोटे पर गए। यहां 15 अस्थाई कार्ड 55 यूनिट वितरण मिला। मो. ताहिर रोजगार सेवक मौजूद मिले। नियमित 537 कार्ड जारी मिले। 363 पर वितरण हो चुका था। यहां अभी तक जून का राशन बंटना शुरू नहीं हुआ था। इसके बाद विशेष सचिव पंचायत परसपुर में दुर्गेश कुमार की दुकान पहुंचे। यहां प्रवासी नहीं थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं मिला। पॉश मशीन खराब मिली। कोटेदार ने मशीन सही होने के लिए बरेली भिजवाने की बात कही। महज पांच कार्डधारकों को राशन बंटा मिला।

चार दिन रहकर प्रवासियों को राशन बंटने की करेंगे समीक्षा
विशेष सचिव ओपी वर्मा चार दिन बरेली में रहकर प्रवासियों को कितने अस्थाई राशन कार्ड बने, खाद्यान्न वितरण हुआ या नहीं, घटतौली व यूनिट कम करके राशन देने, 15 अप्रैल से 24 मई तक गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आद्यान्न वितरण की स्थिति आदि की स्थिति परखेंगे। आज बदायूं का दौरा करने के साथ शहर की दुकानों का भी निरीक्षण करेंगे। राशन दुकानों की जांच करने शासन से आए दूत को लेकर आपूर्ति विभाग के अफसरों में खलबली मची है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).