बरेली: पौधरोपण पखवाड़े का शुभारंभ, नगर विधायक ने की पेड़ लगाने की अपील

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में पौधरोपण पखवाड़े का शुभारंभ दीनदयाल पुरम में नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के. एम. अरोड़ा ने की। इस मौके पर नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि अगर हम में से प्रत्येक कार्यकर्ता मन में ठान …

बरेली, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में पौधरोपण पखवाड़े का शुभारंभ दीनदयाल पुरम में नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के. एम. अरोड़ा ने की। इस मौके पर नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने कहा कि अगर हम में से प्रत्येक कार्यकर्ता मन में ठान ले कि अपने आसपास वृक्ष लगाने है, और उनकी देखभाल करनी है तो निश्चय ही हम वृक्षों को संरक्षित सकेंगे।

भविष्य में पेड़ों की देखभाल करना अति आवश्यक होगा। लिहाजा हर कार्यकर्ता को अपने-अपने घरों के आसपास वृक्ष लगाने चाहिए। विधायक ने आम अमरूद जामुन नीम और फलदार वृक्षों को लगाया महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के. एम. अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण करना चाहिए।

पेड़ हमें ऐसी जगह लगाने चाहिए जहां वृक्षों की देखभाल हो सके और पेड़ सुरक्षित रहे। क्योंकि प्रदूषण को देखते हुए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शुभ अवसरों पर भी वृक्ष लगाएं और उस पल को यादगार बनाएं। आपको बता दें कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पौधरोपण पखवाड़ा जारी रहेगा जिसमें शहर के विभिन्न पार्कों और स्कूलों में पौधरोपण कार्यक्रम किए जाएंगे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).