बरेली: घर की रौनक बढ़ाएंगे जेल में बने गमले

बरेली, अमृत विचार। घर सजाने की ख्वाहिश अधिकांश लोग रखते हैं। सजावट के लिए जो भी सामान खरीदते हैं, उस पर निर्माणकर्ता फैक्ट्री का नाम लिखा होता है, जिसके बारे में बड़ी शान के साथ लोगों को बताते हैं। अब फर्नीचर के बाद अब आप जिला कारागार में बने सीमेंट के गमले खरीदकर अपने आंगन …

बरेली, अमृत विचार। घर सजाने की ख्वाहिश अधिकांश लोग रखते हैं। सजावट के लिए जो भी सामान खरीदते हैं, उस पर निर्माणकर्ता फैक्ट्री का नाम लिखा होता है, जिसके बारे में बड़ी शान के साथ लोगों को बताते हैं। अब फर्नीचर के बाद अब आप जिला कारागार में बने सीमेंट के गमले खरीदकर अपने आंगन की सजावट कर सकते है।

यहां बनाए गए गमले बेहद मजबूत हैं। इसे मजबूत करने के लिए सीमेंट के साथ-साथ अंदर से लोहे का जाल बनाया गया है। यह गमले खरीदने के लिए आप को शनिवार को जिला कारागार जाना होगा और अपना आर्डर देना होगा।

जिला जेल अधीक्षक जय विक्रम सिंह ने बताया कि जिला कारागार में संचालित बंदी कल्याण एवं पुनर्वास समिति लिमिटेड संस्था कारागार में बंद बंदियों के स्वावलंबन एवं कौशल विकास की दिशा में काम करती है। इसी के तहत अब जिला कारागार में सीमेंट और लोहे के जाल से मजबूत गमले बनाए जा रहे हैं।

इन्हें संस्थाओं और लोगों के लिए बेचा भी जा रहा है। दो तरह के गमले तैयार किए जा रहे हैं। बड़ा गमला 556 रुपये का है और छोटा गमला 121 रुपये का है। इसके साथ ही अलग से जीएसटी भी देना पड़ेगा। गमले खरीदने के लिए हर शनिवार को 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक जिला कारागार जाकर संपर्क किया जा सकता है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).