बरेली: ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक की सेवा’

बरेली, अमृत विचार। कौशांबी सांसद एवं राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने भोजीपुरा विधानसभा में वर्चुअल सम्मेलन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आत्मनिर्भर भारत अभियान और कोरोना काल में संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। रविवार को उन्होंने कहा कि 1952 में जब जनसंघ की स्थापना हुई। …

बरेली, अमृत विचार। कौशांबी सांसद एवं राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने भोजीपुरा विधानसभा में वर्चुअल सम्मेलन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आत्मनिर्भर भारत अभियान और कोरोना काल में संगठन द्वारा किए गए सेवा कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

रविवार को उन्होंने कहा कि 1952 में जब जनसंघ की स्थापना हुई। हमारे नेता ने अंत्योदय की बात की थी और संगठन ही सेवा है यह नारा दिया था। 18 करोड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह जनसेवा का काम किया है वह एक सराहनीय कार्य है।

कोरोना के समय में जब लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया था, तब भाजपा के कार्यकर्ता कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डाल कर जनसेवा के काम में उतर गए। देश में जब भी हो कोविड-19 की चर्चा होगी तब भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम सम्मान से लिया जाएगा।

कोरोना वायरस के समय में जो भी तकनीकी रूप से विकसित देश हैं वह देश आज घुटनों के बल हैं। उन देशों में कोरोना की स्थिति अनियंत्रित है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश की स्थिति विकसित देशों की तुलना में संक्रमण नियंत्रित है। महामारी के दौरान ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ तथा आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की थी। भारत ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की संकल्पना में विश्वास करता है।

उन्होंने कहा कि वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा बेड तैयार हो चुके हैं और 33 लैब द्वारा टेस्टिंग कराई जा रही है। लैब में 35 हजार से ज्यादा जांच हर रोज हो रही है। वोकल फॉर लोकल का संदेश देश की जनता को दिया गया है।

सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने किया। इस दौरान विधायक बहोरन लाल मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल, निर्भय गुर्जर, राहुल साहू, देवेंद्र सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).