त्योहारों पर मिलेगी सौगात, बरेली रीजन से अलग-अलग मार्गों पर चलेंगी 653 बसें

बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर परिवहन निगम द्वारा पूरे जोर के साथ बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान सभी बसों को ऑनरोड रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक 31 अक्टूबर तक बसों में यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी। यह भी पढ़ें- बरेली: जाम से मिलेगी निजात, चार दिन के …

बरेली, अमृत विचार। दिवाली पर परिवहन निगम द्वारा पूरे जोर के साथ बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान सभी बसों को ऑनरोड रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक 31 अक्टूबर तक बसों में यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: जाम से मिलेगी निजात, चार दिन के लिए रुका निर्माण कार्य

क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रोडवेज द्वारा बरेली रीजन में अलग-अलग मार्गों पर 653 बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं शनिवार को धन तेरस व रविवार को छोटी दिवाली के चलते बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बसों में सफर करेंगे। जिसके चलते सभी बसों को विभाग द्वारा चलाया जाएगा।

जारी आदेश के मुताबिक दिल्ली मार्ग पर कुल 373 बसें, आगरा मार्ग पर 60 बसें, टनकपुर हल्द्वानी मार्ग पर 110 बसें और लोकल मार्ग पर भी 110 बसों का संचालन किया है। जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। बावजूद इसके यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

गंतव्यों पर पहुंचने के लिए शीघ्र ही बसें नहीं मिल रही हैं। बरेली डिपो वार आंकड़ों के मुताबिक बरेली डिपो से दिल्ली मार्ग पर 115, आगरा मार्ग पर 25, टनकपुर, हल्द्वानी, फर्रूखाबाद, कानपुर मार्ग पर 50, लोकल मार्ग पर 20, रुहेलखंड डिपो से दिल्ली मार्ग पर 108, आगरा मार्ग पर 20, टनकपुर, हल्द्वानी, फर्रूखाबाद, कानपुर मार्ग पर 30, लोकल मार्ग पर 25,

बदायूं डिपो से दिल्ली मार्ग पर 90, आगरा मार्ग पर 10, टनकपुर, हल्द्वानी, फर्रूखाबाद, कानपुर मार्ग पर 10, लोकल मार्ग पर 50, पीलीभीत डिपो से दिल्ली मार्ग पर 60, आगरा मार्ग पर 05, टनकपुर, हल्द्वानी, फर्रूखाबाद, कानपुर मार्ग पर 20, लोकल मार्ग पर 15 बसें प्रतिदिन चलेंगी। इनमें अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। जारी आदेश में सख्ती से कहा गया है कि अनुबंधित वाहनों का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: शासन ने जारी किए दिशा निर्देश, कस्तूरबा विद्यालयों में लागू होगा अपडेटेड प्रेरणा एप

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).