भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: महाना

बरेली,अमृत विचार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को कैंट विधान सभा के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रत्येक कार्यकर्ता की पार्टी है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष …

बरेली,अमृत विचार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को कैंट विधान सभा के वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रत्येक कार्यकर्ता की पार्टी है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी मौजूद रहे।

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का एक सपना है कि गरीब कैसे स्वावलंबी बने। गरीब की झोपड़ी में कैसे खुशहाली आए। इसके बारे में उन्होंने बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं।

इसमें शौचालय, सौभाग्य योजना (बिजली), आयुष्मान कार्ड से पांच लाख तक का इलाज फ्री, पक्का मकान, आसरा आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना है। 20 लाख करोड़ का पैकेज व्यापार के लिए दिया गया। 200 करोड़ से ऊपर के टेंडर विदेशी कंपनियों डालें और 200 करोड़ से नीचे टेंडर सिर्फ भारत की कंपनियां आमंत्रित की जाएंगी। चीन को उसी की भाषा में जवाब दिया। इस महामारी को खत्म करना है, इसके लिए मास्क जरूर पहनें और गर्म पानी का सेवन करें। सभी को दो गज दूरी का पालन करना जरूरी है।

सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा ने किया। संचालन देवेंद्र जोशी ने की। इस दौरान हर्षवर्धन आर्य, संजीव अग्रवाल, महापौर डा .उमेश गौतम, गुलशन आनंद, अधीर सक्सेना, प्रदीप अग्रवाल, डॉ तृप्ति गुप्ता, अरुण कश्यप, अजय प्रताप सिंह, महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर )अमरीश कठेरिया, रूपेंद्र पटेल, सुधांशु सक्सेना, राज अग्रवाल, विशाल गुप्ता, सूर्यकांत मौर्या आदि मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).