बरेली: किला पुल ने यात्रियों की दिक्कतें बढ़ाईं, 9 किमी पर 10 रुपये बढ़े

बरेली, अमृत विचार। 40 साल से अधिक पुराने किला पुल की हालत बेहद खराब होने की स्थिति में मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार के आदेश पर पुल से बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। हाइटगेज लगाए जाने से रोडवेज बसें भी दिल्ली रूट पर किला पुल से नहीं जा पा रही हैं। पुराने रोडवेज बस …

बरेली, अमृत विचार। 40 साल से अधिक पुराने किला पुल की हालत बेहद खराब होने की स्थिति में मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार के आदेश पर पुल से बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। हाइटगेज लगाए जाने से रोडवेज बसें भी दिल्ली रूट पर किला पुल से नहीं जा पा रही हैं। पुराने रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली के लिए संचालित बसें अब सेटेलाइट से होकर बड़े बाईपास के रास्ते दिल्ली को जाएंगी। इससे करीब नौ किलोमीटर की दूरी बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: इस बार प्रत्येक बैंक्वेट हॉल संचालक करेगा 20-25 बुुकिंग, खूब बजेगी शहनाई

दूरी बढ़ने पर परिवहन निगम ने किराया भी बढ़ा दिया है। नौ किलोमीटर पर 10 रुपये का किराया बढ़ाया है। इसके साथ यात्रियों को दिक्कतें न हों, इसको ध्यान में रखते हुए निगम के अधिकारियों ने शहर में कई जगहों पर स्टापेज भी बनाए हैं। शनिवार देर रात 12 बजे से दिल्ली की रोडवेज बसें इस रूट से ही संचालित होना शुरू हो गईं। किला पुल पर भारी वाहन रोके जाने से यात्रियों की जेब पर अधिक बोझ बढ़ गया है। बरेली से दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर जाने वाले यात्रियों को 10 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे।

झुमका व पुराने बस अड्डे से मिलेंगी दिल्ली के लिए बसें
बड़ा बाईपास से रोडवेज बसों के गुजरने के कारण शहर के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली या मुरादाबाद जाने वाले शहर के यात्री पहले किला पुल पार, मिनी बाईपास तिराहा, सीबीगंज, मथुरापुर आदि स्थानों से रोडवेज बस में बैठ जाते थे, लेकिन अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए झुमका या पुराने बस अड्डे से ही बस मिलेगी।

सहूलियत को इन स्थानों पर बनाए अस्थाई स्टापेज
चौकी चौराहा, सेटेलाइट, बीसलपुर चौराहा, सुरेश शर्मा नगर चौराहा, महानगर कॉलोनी, बैरियर-टू व बड़ा बाईपास पर बस के अस्थाई स्टापेज बनाए गए हैं। यहां से भी यात्रियों को दिल्ली जाने वाली बसें मिलेंगी। हर आधे घंटे पर दिल्ली को बसें रवाना होती हैं।

हल्द्वानी की बसें हार्टमन व कुदेशिया पुल से होकर गुजरेंगी
पुराने बस अड्डे से हल्द्वानी और रुद्रपुर के लिए भी बड़ी संख्या में बसें संचालित होती हैं। अभी तक बसें किला पुल से मिनी बाईपास के जरिए हल्द्वानी रूट पर जाती थीं, लेकिन अब बसें किला पुल के पास से अलखनाथ मंदिर रोड पर जाएंगी। यहां से हार्टमन और कुदेशिया पुल से होकर नैनीताल रोड पर जाएंगी। इस रूट पर कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है।

किराया सूची
शहर                         पहले   अब (अनुमानित)
रामपुर                       83      93
मुरादाबाद 1               29     139
कौशाम्बी                    340   350
आनंद बिहार               365    375

किला पुल पर बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में रोडवेज बसें बड़ा बाईपास से होकर जा रही हैं। जिसके चलते नौ किलोमीटर की दूरी बढ़ गई है। इसलिए रोडवेज के किराये में 10 रुपये बढ़ाए गए हैं। यह व्यवस्था कुछ दिनों के लिए की गई है—राजेश कुमार, एआरएम बरेली

हल्द्वानी की बसें कम, यात्रियों को हुई परेशानी
शनिवार को पुराने रोडवेज बस अड्डे पर हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। हल्द्वानी के लिए बसें कम होने से बड़ी संख्या में यात्री एकत्र हो गए। जब बस जाने को तैयार हुई तो उसमें बैठने के लिए मारामारी शुरू हो गई। सीट के लिए लोग अपने बच्चों को खिड़कियों से बैठाने लगे। इस दौरान लोगों की लापरवाही भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें- बरेली: सांसद संतोष गंगवार के पैतृक गांव में फैला बुखार, पांच की मौत से दहशत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).