बरेली: 5.33 लाख की नकदी के साथ महिला सटोरिया गिरफ्तार

बरेली, अमृत विचार। हजियापुर में लंबे समय से दबंग महिला व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा करवा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस को देखते ही सट्टा कराने वाली महिला ने तमंचा निकाल लिया। पुलिस को महिला के पास से सट्टे के पांच लाख 33 हजार रुपये मिले हैं। इसके साथ ही तीन …

बरेली, अमृत विचार। हजियापुर में लंबे समय से दबंग महिला व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा करवा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस को देखते ही सट्टा कराने वाली महिला ने तमंचा निकाल लिया। पुलिस को महिला के पास से सट्टे के पांच लाख 33 हजार रुपये मिले हैं। इसके साथ ही तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

बारादरी थाना क्षेत्र के हजियापुर निवासी यशोदा सालों से अपने इलाके में सट्टा चला रही थी। पति की मौत के बाद उसने पति का धंधा विरासत में मिल गया और अपनी देवरानी रचना, असलम और वहीं के रहने वाले मुस्ताक के साथ मिलकर वह यह काम कर रही थी। लोगों की भीड़ सुबह से शाम तक घर पर न जुटे, इसके लिए उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। जिसको उसने व्हाट्स वेब बिजनेस के नाम से तैयार किया था। सटोरिया इसमें नंबर लिखकर डाल देता था और उसका सट्टा मान लिया जाता था।

गुरुवार सुबह इसकी जानकारी होने पर महिला दरोगा अनुराधा वर्मा ने दबिश देकर यशोदा को घेर लिया। यशोदा ने पुलिस देखते ही उन पर तमंचा तान दिया। इसी बीच चीता पुलिस मौके पर पहुंची और यशोदा को पकड़ लिया। लेकिन तब तक रचना, असलम और मुस्ताक वहां से फरार हो गए। पुलिस को यशोदा को घर से सट्टे से लगभग पांच लाख 33 हजार रुपये बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

फोटो मत छापना बेटी की शादी होनी है
यशोदा का जब कुछ मीडिया कर्मियों ने फोटो खींचा तो वह कहने लगी कि उसकी फोटो अखबार में मत छापो। कुछ समय बाद उसकी बेटी की शादी होनी है। उसकी फोटो छपने से उसका रिश्ता टूट सकता है। उसके बाद उसकी बेटी से कौन शादी करेगा।

“बारादरी पुलिस ने दबिश देकर हजियापुर से यशोदा नाम की महिला सटोरिया को गिरफ्तार किया है। उसके घर से पुलिस को 5.33 लाख की नकदी बरामद हुई है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” -अभिषेक वर्मा, एएसपी

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).