बरेली: मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

बरेली,अमृत विचार। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में …

बरेली,अमृत विचार। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बदमाशों की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है। पकड़े गए बदमाश पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद जिले के बदमाशों की भी शामत आ गई है। एसएसपी शैलैश कुमार पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में लंबे समय से फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर शाही पुलिस को सूचना मिली कि गनेश पुर के पास बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर गनेशपुर मोड़ पर थाना शाही पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद दो लोग बाइक से आ रहे थे।

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बदमाशों की गोली लगने से हेड कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र सिंह घायल हो गया। अपने बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी है। पैर में गोली लगने से घायल शातिर बदमाश शाहिद पुत्र वाहिद अली निवासी म्यूड़ी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी वीरेंद्र पुत्र रामस्वरूप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

पुलिस ने फरार बदमाश को तलाश करने को गन्ने के खेत में घंटों कांबिग की लेकिन दूसरे बदमाश को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। पकड़े गए बदमाश शाहिद और उसके साथी पर दूसरे जिलों समेत बरेली में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद एसपी देहात संसार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। घायल बदमाश और कांस्टेबल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).