नानकमत्ता डैम में मिला बेटे का शव, मां बोली की गई हत्या

बरेली, अमृत विचार। सात अगस्त को नानकमत्ता डैम में उत्तराखंड पुलिस को युवक और युवती का शव उतराता मिला था। उनकी पहचान बिथरी चैनपुर निवासी के रूप में हुई थी। इसके बाद दोनों के परिवारों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। अब लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज ने लड़की पक्ष …

बरेली, अमृत विचार। सात अगस्त को नानकमत्ता डैम में उत्तराखंड पुलिस को युवक और युवती का शव उतराता मिला था। उनकी पहचान बिथरी चैनपुर निवासी के रूप में हुई थी। इसके बाद दोनों के परिवारों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। अब लड़के के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज ने लड़की पक्ष के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है।

बिथरी चैनपुर के रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी ऊषा ने बताया कि उनका बेटा किशन तीन अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद सात अगस्त को उसका शव नानकमत्ता डैम में उतराता मिला था। उसके साथ वहीं की रहने वाली एक युवती भी थी।

दोनों के हाथ बंधे हुए थे। इसके बाद दोनों के परिवार मौके पर पहुंचे और शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। सोमवार को किशन की मां उषा एसएसपी ऑफिस पहुंचीं और आरोप लगाया कि रामगंगा नगर चौकी इंचार्ज गौरव त्यागी और मृतक लड़की के परिजनों ने ही उसके बेटे की रस्सी से हाथ बांधकर नानकमत्ता डैम में डुबाकर उनके बेटे की हत्या की है। इसके बाद एसपी क्राइम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

युवक-युवती में प्रेम संबंध था। लड़की की शादी कहीं और हो गई थी। रक्षाबंधन के दिन वे दोनों गायब हो गए थे। इसके बाद उनके शव नानकमत्ता डैम में मिले। पुलिस पर लगाए गए सारे आरोप गलत है। – गौरव त्यागी, चौकी इंचार्ज रामगंगा नगर

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).