बरेली: कार न देने पर देवर ने किया दुष्कर्म, पति ने घर से निकाला

बरेली,अमृत विचार। दहेज में कार न देने पर देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं जब पीड़िता ने पति को जानकारी दी तो उसने दहेज में आल्टो कार लाने को कहा और घर से निकाल दिया। पीड़िता की फरियाद कैंट पुलिस ने नहीं सुनी तब उसने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से शिकायत की। …

बरेली,अमृत विचार। दहेज में कार न देने पर देवर ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं जब पीड़िता ने पति को जानकारी दी तो उसने दहेज में आल्टो कार लाने को कहा और घर से निकाल दिया। पीड़िता की फरियाद कैंट पुलिस ने नहीं सुनी तब उसने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय से शिकायत की। डीआईजी के निर्देश पर कैंट पुलिस ने चार लोगों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कैंट थाने के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। यही वजह थे कि ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। महिला ने बताया कि उसका पति नौकरी के लिए बाहर चला गया। इसके बाद 24 जनवरी को उसका देवर रात एक बजे उसके कमरे में घुस आया। उसके हाथ में चाकू था। देवर ने चाकू गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। पीड़ित ने जब ये बात सास व अन्य परिजनों को बताई तो सभी ने चुप कर दिया और घर से निकालने की धमकी दी।

पीड़िता ने बताया कि 26 जनवरी को जब उसका पति घर आया तो पूरी बात बताई, लेकिन पति ने भाई को डांटने के बजाय उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। साथ ही कहा कि जब वह कार ले आए तो ही घर में आए। एसएसपी से शिकायत तो मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेज दिया गया। वहां से पति उसे नहीं ले गया। तब कैंट थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। इसके बाद डीआईजी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).