बरेली: मेनहोल साफ करने उतरे दो मजदूर बेहोश, अस्पताल में भर्ती

बरेली,अमृत विचार। शहर के कालीबाड़ी में गुरुवार को सीवर लाइन की सफाई करने लिए मेनहोल में उतरे दो मजदूर बेहोश हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक ने जान हथेली पर लेते हुए मेन होल में उतरकर दोनों मजदूरों की जान बचाई। गंभीर अवस्था में …

बरेली,अमृत विचार। शहर के कालीबाड़ी में गुरुवार को सीवर लाइन की सफाई करने लिए मेनहोल में उतरे दो मजदूर बेहोश हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक ने जान हथेली पर लेते हुए मेन होल में उतरकर दोनों मजदूरों की जान बचाई। गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शहर में सीवर लाइन की खुदाई चल रही है। गुरुवार को दोपहर श्यामगंज से कालीबाड़ी को जाने वाली सड़क पर देवी मठिया मंदिर के पास सीवर लाइन के मेनहोल के टैंक में सफाई करने के लिए दो मजदूर उतरे थे। कुछ देर में ही दोनों की हालत खराब हो गई और बेहोश हो गए। इसी बीच आसपास के दुकानदारों ने शोर मचाना शुरू किया तो ठेकेदार और अन्य मजदूर भाग निकले। इसको लेकर लोगों ने काफी गुस्सा था। किसी तरह दोनों को निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, जल निगम अभियंता संजय सिंह का कहना था कि कालीबाड़ी में किसी मजदूर से कार्य नहीं कराया जा रहा है, जिससे कार्य कराया जाता है, उसे सुरक्षा के सभी उपकरण दिए जाते हैं। एक बात जरुर है कि उपकरण का उपयोग करने में लापरवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों मजदूरों के बारे में जानकारी ली गई है, उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

प्रमोद ने बचाई जान
मेनहोल में फंसे दोनों मजदूरों के लिए प्रमोद राणा संकटमोचन बन कर कमर में रस्सी बांध नीचे उतरा और दोनों मजदूरों की जान बचा ली। अगर प्रमोद ने हिम्मत न दिखाई होती तो बिना सुरक्षा उपकरण के मेनहोल में उतरे दोनों मजदूरों के साथ अनहोनी हो सकती थी, क्योंकि सीवर लाइन का कार्य कर रहे बाकी मजदूर भाग निकले थे। अपनी जान हथेली पर लेकर दोनों मजदूरों को बचाने वाले प्रमोद के साहसिक कार्य की चर्चा कालीबाड़ी क्षेत्र में खूब रही।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).